IPS ज्येष्ठा मेत्रैई.
राजस्थान के भिवाड़ी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर पुलिसवाले अपने ही एसपी (Jyestha Maitrei) की जासूसी कर रहे थे. मामला सामने आने के बाद आरोपी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, भिवाड़ी जिले की एसपी ज्येष्ठा मैत्रेई (Jyestha Maitrei) की जासूसी उनके ही विभाग के पुलिस कर्मी कर रहे थे, मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने के मामले में साइबर सेल के एक दारोगा समेत 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया. ये पुलिसकर्मी एसपी की टीम में ही काम कर रहे थे. बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से एसपी ज्येष्ठा मैत्रेई के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर रखा गया था. जिसकी भनक लगते हुए एसपी ने इसकी शिकायत पुलिस मुख्यालय में दर्ज कराई.
पुलिस मुख्यालय में दर्ज की गई शिकायत के आधार पर जांच के आदेश दिए गए. जिसमें साइबर सेल के एक दारोगा समेत 7 पुलिसकर्मियों की मिलीभगत सामने आई. पुलिस हेडक्वॉर्टर से परमिशन मिलने के बाद एसपी ज्येष्ठा मैत्रेई ने सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया.
यह भी पढ़ें- “राहुल जी आप तो सच में बहुत बड़ी पनौती निकले”, हरियाणा में कांग्रेस को मिली हार पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कसा तंज
ज्येष्ठा मैत्रेई 2018 बैच की IPS अफसर हैं. उन्होंने 2017 में UPSC एग्जाम पास किया था. जिसमें उन्हें 156वीं रैंक मिली थी. ज्येष्ठा मैत्रेई मध्य प्रदेश के गुना जिले की रहने वाली हैं. यूपीएससी परीक्षा पास करने से पहले साल 2014 में उन्होंने MPPCS की परीक्षा पास की थी. जिसमें उनका चयन डीएसपी के पद पर हुआ था.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…