देश

‘CID के फोन में ‘Hit Spray’ ग्रुप…!’ पुलिसवाले से भिड़े अभिजीत दिपके, देखें वायरल VIDEO में क्या?

Abhijeet Dipke Viral Video: हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलनों से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक और संयोजक अभिजीत दीपके एक बार फिर नए सियासी विवाद के केंद्र में आ गए हैं. दरअसल छत्रपति संभाजीनगर के वालुज एमआईडीसी इलाके में स्थित उनके आवास पर पुलिस और राज्य खुफिया विभाग (CID) को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. दीपके का आरोप है कि उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) उनसे मिलने आने वाले समर्थकों और लोगों के साथ बदतमीजी कर रहा था.

इतना ही नहीं, दीपके ने राज्य सीआईडी पर सादे कपड़ों में उनके घर के बाहर पाड़ रखने और व्हाट्सऐप पर ‘हिट स्प्रे’ नाम का सीक्रेट ग्रुप चलाकर जासूसी करने का गंभीर आरोप लगाया है.

 

दीपके और PSI की तीखी नोकझोंक(Abhijeet Dipke Viral Video)

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अभिजीत दीपके अपने घर पर तैनात सुरक्षा अधिकारी की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताते दिख रहे हैं. जब सादे कपड़ों में मौजूद अधिकारी ने समर्थकों को घर के अंदर जाने से रोका, तो दीपके भड़क गए.

उन्होंने अधिकारी से सीधे सवाल दागा कि जब मैं लोगों को खुद अंदर बुला रहा हूं, तो आपको क्या दिक्कत है? आप दिल्ली पुलिस जैसा बर्ताव क्यों कर रहे हैं? आप मुझे नहीं बताएंगे कि मुझे किससे मिलना है और किससे नहीं.” इसके बाद दीपके ने पुलिसकर्मी को तुरंत परिसर छोड़कर जाने को कह दिया.

DCP को सीधे फोन घुमाकर शिकायत

वायरल वीडियो के दूसरे हिस्से में CJP चीफ सीधे फोन पर पुलिस के DCP से शिकायत करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर आने वालों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है और सुरक्षा के नाम पर उनकी एंट्री को मॉनिटर व कंट्रोल करने की कोशिश हो रही है. दीपके ने फोन पर कहा कि सुरेश नाम का PSI लोगों से बदतमीजी कर रहा है, क्या यह सब जानबूझकर कराया जा रहा है? मुझे ऐसा अधिकारी नहीं चाहिए, इसे तुरंत ड्यूटी से हटाया जाए.

ये भी पढ़ें- ‘ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे…’, पीएम मोदी से सुखबीर बादल ने की मुलाकात, केजरीवाल ने कसा तंज

CID के फोन में मिला ‘Hit Spray’ ग्रुप?

जासूसी के सनसनीखेज आरोप इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा मोड़ा तब आया जब अभिजीत दीपके ने राज्य सीआईडी पर गंभीर आरोप जड़े. दीपके के दावों के मुताबिक, उनके घर के आसपास सादे कपड़ों में CID के कर्मचारी घूम रहे थे.

उन्होंने दावा किया कि मौके पर मौजूद एक पत्रकार ने सीआईडी कर्मचारी के फोन पर ‘हिट स्प्रे’ नाम का एक व्हाट्सऐप ग्रुप खुला देखा, जिसके जरिए घर की पल-पल की मूवमेंट की रिपोर्टिंग की जा रही थी. कॉकरोच पार्टी के नाम से जोड़कर बनाए गए इस कथित ग्रुप को लेकर अब सियासी हलकों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

1 minute ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

14 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

18 minutes ago

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

29 minutes ago

अंबानी पर भड़ास, राहुल को ‘थैंक यू’ और अब बीजेपी पर वार, क्या भारत में उथल-पुथल मचाना चाहते हैं मस्क?

एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…

36 minutes ago

‘हालात बेहद गंभीर…’: बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आदिवासी बच्चों की मौत…

37 minutes ago