Abhishek Banerjee latest news
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी को लेकर चल रही जांच के बीच शनिवार सुबह उनके कोलकाता स्थित आवास पर पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम पहुंची.
जानकारी के मुताबिक, कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले की जांच के सिलसिले में शालबानी थाने के अधिकारी कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचे. इस दौरान उनके साथ कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बलों के जवान भी मौजूद रहे. फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों की ओर से कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
सूत्रों के अनुसार, पुलिस अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक सुमित रॉय की तलाश में उनके घर पहुंची थी. यह मामला शालबानी थाने से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी वहां पहुंचीं, लेकिन कुछ समय बाद वापस लौट गईं.
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम घर के अंदर मौजूद है और जांच की प्रक्रिया जारी है. इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों समेत कई सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं. वहीं, कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले की जांच भी जारी है, जिसके तहत जांच एजेंसियां पिछले कुछ दिनों में कई बार अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंच चुकी हैं.
फर्जी हस्ताक्षर मामले में सीआईडी ने गुरुवार को अभिषेक बनर्जी से पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी. इसके अलावा, हेट स्पीच से जुड़े एक मामले में भी जांच एजेंसी ने उन्हें नोटिस जारी किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच के दौरान सीआईडी की टीम पहले कालीघाट स्थित उनके आवास और तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर भी पहुंच चुकी है. मामला उन आरोपों से जुड़ा है, जिनमें कुछ विधायकों के हस्ताक्षरों के कथित तौर पर फर्जी इस्तेमाल की बात सामने आई है.
ये भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी की ‘क्राइम’ टाइमलाइन: TMC के किस कागज के पीछे पड़ी है CID?
सूत्रों का दावा है कि भवानी भवन में हुई पूछताछ के दौरान अभिषेक कई सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दे सके. इस दौरान कुछ मौकों पर उनकी नाराजगी भी देखने को मिली. अब सीआईडी ने उन्हें 14 जून को दोपहर 12 बजे फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है. समन मिलने के बाद अभिषेक बनर्जी ने जांच एजेंसी पर उनकी पेशी से जुड़ी जानकारी मीडिया में लीक करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि इस मामले को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…