Main Wapas Aaunga Box Office Collection Day 1: इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ से दर्शकों और ट्रेड एक्सपर्ट्स दोनों को काफी उम्मीदें थीं. खासकर इसलिए क्योंकि फिल्म में वेदांग रैना, शरवरी वाघ, नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ जैसे चर्चित कलाकार नजर आ रहे हैं. लेकिन रिलीज के पहले दिन के आंकड़े उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे.
फिल्म को सिनेमाघरों में आए अब एक दिन पूरा हो चुका है और शुरुआती कमाई ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 1.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1.38 करोड़ रुपये तक पहुंचा है. विदेशों में भी फिल्म को फिलहाल कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिल रही, जिसके चलते ओवरसीज कमाई लगभग न के बराबर बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट करीब 70 करोड़ रुपये है. ऐसे में पहले दिन की कमाई को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म को आने वाले दिनों में मजबूत उछाल की सख्त जरूरत है. अगर वीकेंड में दर्शकों की संख्या नहीं बढ़ी, तो लागत निकालना भी फिल्म के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है.
फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर में बुनी गई एक प्रेम कहानी पर आधारित है. नसीरुद्दीन शाह फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि उनके युवा किरदार को वेदांग रैना ने पर्दे पर उतारा है. शरवरी वाघ उनकी प्रेमिका के किरदार में दिखाई देती हैं.
इसके अलावा दिलजीत दोसांझ ने नसीरुद्दीन शाह के पोते का रोल निभाया है, जबकि रजत कपूर उनके बेटे के किरदार में नजर आते हैं. इतने अनुभवी और लोकप्रिय कलाकारों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में अभी तक सफल नहीं दिख रही है.
ये भी पढ़ें- ‘वरना बेचारे जिंदा कैसे,’ पति संग विवादों के बीच सपना चौधरी ने शेयर किया वीडियो; क्या वीर साहू पर कसा तंज?
इस फिल्म से पहले इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ ने ‘अमर सिंह चमकीला’ में साथ काम किया था. वह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी और उसे दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी शानदार प्रतिक्रिया मिली थी. फिल्म के गाने और कहानी दोनों को खूब सराहा गया था.
हालांकि इस बार बॉक्स ऑफिस पर दोनों की जोड़ी वैसा जादू चलाती नजर नहीं आ रही है. अब सबकी नजर आने वाले दिनों के कलेक्शन पर टिकी हुई है. यदि फिल्म को दर्शकों का अच्छा वर्ड ऑफ माउथ नहीं मिला, तो इसके लिए बजट का आधा हिस्सा निकालना भी मुश्किल हो सकता है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड और अगले हफ्ते में फिल्म की कमाई किस दिशा में जाती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…