बनने के बाद इस तरह दिखेगा जेवर एयरपोर्ट (फोटो सोशल मीडिया)
Noida Jewar Airport: उत्तर प्रदेश के नोएडा में जेवर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि एयरपोर्ट के रनवे का काम करीब 70 प्रतिशत कर पूरा हो गया है और एटीसी टावर के 6 फ्लोर भी बन गए हैं.वहीं निर्माण कार्य का अधिकारी लगातार जायजा ले रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन, उत्तर प्रदेश शासन एसपी गोयल भी जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे और एक-एक जानकारी हासिल की.
अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन ने सबसे पहले एटीसी टावर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, जिसे आठ मंजिल तक बनाया जा रहा है. जानकारी सामने आई है कि एटीसी टावर का 6 फ्लोर का कार्य पूरा हो चुका है और अंतिम 2 टावर पर निर्माण कार्य जारी है. मिली जानकारी के मुताबिक फरवरी 2024 तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. एटीसी टावर की ऊंचाई 30 मीटर की रखी गई है. तो वहीं जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए NHAI द्वारा दयानतपुर में बन रहे इंटरचेंज के निर्माण कार्य का भी अपर मुख्य सचिव ने निरीक्षण किया. वहीं एनएचएआई के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए जो रोड बन रही है, उसका भी निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसको भी समय से पूरा कर लिया जाएगा.
एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का शुक्रवार को 15 मिलियन सेफ हाउस भी कम्पलीट कर लिया गया है. इस तरह से सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट का कार्य निर्बाध गति से रात-दिन चल रहा है. निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन ने निर्माण कार्यों में और तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने परियोजना के कन्सेशन एग्रीमेंट के अनुसार निर्धारित अवधि में सभी कार्य पूरे कर लिए जाने के निर्देश भी सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं. इस मौके पर अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन साथ यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह, वाईआईएपीएल के सीईओ क्रिस्टोफ शेलमैन, निकोलस, किरण जैन सीओओ, मनीष वर्मा ज़िलाधिकारी गौतम के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
बता दें कि निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी एटीसी टावर की आठवीं मंजिल तक सीढ़ियों के जरिए पहुंचे और निर्माण कार्य की एक-एक जगह को देखा. इस दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि एयरपोर्ट पर हवाई पट्टी का निर्माण कार्य करीब-करीब 70 प्रतिशत पूरा हो गया है. तो वहीं हवाई पट्टी का कार्य फरवरी-मार्च 2024 तक पूरा करने की उम्मीद जताई जा रही है. अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन उत्तर प्रदेश शासन, एसपी गोयल एयरपोर्ट में बन रहे टर्मिनल भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पर भी पहुंचे और कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिया. इस मौके पर निकोलस शेलमैन सीईओ वाईआईएपीएल ने कर्मचारियों को लेकर जानकारी दी कि वर्तमान में जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में करीब 7,200 कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं और एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…