देश

Israel-Hamas War: हमास आतंकियों के समर्थन में सोशल मीडिया पर किया भड़काऊ पोस्ट, पुलिस ने मौलाना समेत दो पर दर्ज की FIR, एक हिरासत में

Hamirpur: इजरायल और फिलिस्तीनी समर्थक आतंकी संगठन हमास के बीच जारी युद्ध के दौरान उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों से लगातार फिलिस्तीन के पक्ष में लोग उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि भारत इजरायल के साथ खड़ा है. हाल ही में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने इजरायल के खिलाफ पैदल मार्च निकाला था तो वहीं अब हमीरपुर जिले से खबर सामने आ रही है कि कुछ लोगों ने फिलिस्तीन के समर्थन में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर सनसनी फैलाने की कोशिश की है. इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मौलाना समेत दो लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए जुमे की नमाज के बाद मौलाना को हिरासत में भी ले लिया है.

बता दें कि इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच भीषण युद्ध दोनों तरफ से जारी है. इस दौरान उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों से लोग हमास का समर्थन कर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. तो वहीं इस मामले में सक्रिय पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. ताजा मामला हमीरपुर से सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है और सोशल मीडिया पर फिलिस्तीन के समर्थन में भड़काऊ पोस्ट करने वाले मौलाना को हिरासत में ले लिया है. जिले के मौदहा कस्बे के हैदरिया मुहाल निवासी आतिफ चौधरी और चौधराना मुहाल निवासी मौलाना सुहैल अंसारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मौलाना को हिरासत में ले लिया है. इस दौरान भारी पुलिस बल कस्बे और मस्जिदों के बाहर तैनात रहा. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने मीडिया को बताया कि मौलाना समेत दो लोगों ने सोशल मीडिया पर फिलिस्तीन के समर्थन में भड़काऊ पोस्ट शेयर की थी और आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की थी. इसी के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें- Israel Hamas War: “गाजा पर नहीं रोकी बमबारी तो दूसरे मोर्चे पर युद्ध के लिए रहें तैयार”, ईरान ने इजरायल को धमकाया

इन धाराओं में दर्ज हुआ है मुकदमा

मौलाना को हिरासत में लेने के बाद पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. मौदहा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने मीडिया को जानकारी दी कि भड़काऊ पोस्ट के मामले में मौलाना सुहैल अंसारी समेत दो लोगों के खिलाफ धारा-153ए, 505/2 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. इस पूरे मामले को लेकर पूरे कस्बे में सतर्कता बरती जा रही है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

पुलिस बल ने किया दंगा नियंत्रण रिहर्सल

बता दें कि हमीरपुर से सोशल मीडिया में फिलिस्तीन के समर्थन में किए गए भड़काऊ पोस्ट को देखते हुए भारी पुलिस बल ने मौदहा कस्बे के रहमानिया कॉलेज के खेल मैदान में दंगा नियंत्रण रिहर्सल किया और किसी भी स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी की. इस मौके पर भारी भीड़ उमड़ी और पुलिस की रिहर्सल देखी. सीओ विवेक यादव के नेतृत्व में मौदहा कोतवाली पुलिस को दो ग्रुपों में बांटा गया, जिसमें से कुछ सिपाहियों को दंगाई के रूप में पेश किया गया, जो पत्थरबाजी कर रहे थे तो वहीं दूसरी टीम ने उन लोगों को लगातार खदेड़ने की कोशिश की. दंगा नियंत्रण रिहर्सल के दौरान आंसू गैस के गोले भी दागे गए और हथियारों का प्रदर्शन भी किया गया. इस तरह से पुलिस ने रिहर्सल कर दंगाइयों के दांत खट्टे करने के लिए तैयारी की.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दशहरे पर यहां नहीं होता रावण दहन, 42 साल से रावण की पूजा कर रहा है यह परिवार

Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…

27 minutes ago

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

57 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

1 hour ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

2 hours ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

2 hours ago