Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“पार्वती कुंड और जोगेश्वर मंदिर की प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी”, पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें

अगर कोई मुझसे कि उत्तराखंड में एक जगह अवश्य देखनी चाहिए तो वह कौन ही जगह होगी, इस सवाल के जवाब में मैं कहूगा कि आपको उत्तराखंड के कुमाऊं में स्थित पार्वती कुंड और जोगेश्वर मंदिर जरूर जाना चाहिए.

पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें

पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 12 अक्टूबर को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर गए थे. जहां उन्होंने पिथौरागढ़ में जोलिंगकोंग पहुंचकर पार्वती कुंड की पूजा-अर्चना की थी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैलाश व्यू प्वॉइंट से आदि कैलाश के दर्शन किए थे. पीएम मोदी ने दर्शन-पूजन करने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिथा था कि “उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पवित्र पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन से अभिभूत हूं. यहां से आदि कैलाश के दर्शन से भी मन आह्लादित है. प्रकृति की गोद में बसी अध्यात्म और संस्कृति की इस स्थली से अपने देश के सभी परिवारजनों के सुखमय जीवन की कामना की.”

पार्वती कुंड और जोगेश्वर मंदिर जरूर जाना चाहिए- पीएम मोदी

आज (14 अक्टूबर) प्रधानमंत्री ने पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना और आदि कैलाश के दर्शन करते हुए फोटो को X पर दोबारा से पोस्ट किया है. जिसमें पीएम मोदी ने लिखा है कि “अगर कोई मुझसे कि उत्तराखंड में एक जगह अवश्य देखनी चाहिए तो वह कौन ही जगह होगी, इस सवाल के जवाब में मैं कहूगा कि आपको उत्तराखंड के कुमाऊं में स्थित पार्वती कुंड और जोगेश्वर मंदिर जरूर जाना चाहिए. यहां की प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी.”

उत्तराखंड में घूमने लायक कई प्रसिद्ध जगहें हैं- पीएम

पीएम मोदी ने आगे लिखा है कि “बेशक, उत्तराखंड में घूमने लायक कई प्रसिद्ध जगहें हैं और मैंने भी इस स्थानों का दौरा किया है. इसमें केदारनाथ और बद्रीनाथ के पवित्र धाम शामिल हैं, जो सबसे यादगार अनुभव हैं. लेकिन, कई वर्षों के बाद पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर में जाना काफी विशेष रहा.”

यह भी पढ़ें- PM Modi In Uttrakhand: उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी, पार्वती कुंड पहुंचकर की पूजा-अर्चना, आदि कैलाश के किए दर्शन

पीएम मोदी ने जोगेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा की थी

बता दें कि पीएम मोदी ने 12 अक्टूर को पहले जोगेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा की थी, उसके बाद पार्वती कुंड पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने कैलाश व्यू प्वॉइंट से आदि कैलाश के दर्शन किए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital