देश

Gujarat Elections: गुजरात चुनावों में क्या है सबसे बड़ा मुद्दा, किस आधार पर जनता करेगी वोट, सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

Gujarat Elections: गुजरात में चुनावी सरगर्मी तेज है. बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के अलावा ओवैसी की एआईएमआईएम भी चुनावी मैदान में है. असदुद्दीन ओवैसी के एंट्री से चर्चा गरम है कि क्या मुस्लिम मतदाता उनकी पार्टी को वोट करेंगे ? क्या गुजरात (Gujarat Elections) के मतदाता धर्म के आधार पर वोट देंगे या अन्य मुद्दों के आधार पर वे सरकार का चुनाव करेंगे. आम आदमी पार्टी ने ओबीसी से ताल्लुक रखने वाले इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है. इसके बाद से ये चर्चा आम हो गई है कि क्या जाति के आधार पर लोग मतदान करेंगे ?

एबीपी न्यूज-सी वोटर ने इसी मुद्दे पर एक सर्वे किया है. सर्वे में 14 प्रतिशत मतदाताओं ने माना है कि वो धर्म के आधार पर वोट देंगे. वहीं जाति के आधार पर भी 14 फीसदी लोग वोट करने के मूड में दिखाई दिए. वहीं इस सर्वे में 33 प्रतिशत लोगों ने विकास के मुद्दे पर वोट देने की बात कही. हालांकि 26 प्रतिशत वोटर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर इस बार वोट देंगे.

विकास मॉडल को लेकर मैदान में है बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के विकास मॉडल के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में है. वहीं, दूसरी ओर राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को काफी उम्मीद है. तो दिल्ली के बाद पंजाब में चुनावी जीत से उत्साहित अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रही है.

तेज हो चुका है प्रचार अभियान

गुजरात में चुनाव (Gujarat Elections) प्रचार अभियान काफी तेज हो चुका है. पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को मतदान होगा तो वहीं आगामी 5 दिसंबर को दूसरे चरण के लिए मदतान होना है. सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी की ओर से पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत दर्जनों ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं तो वहीं केजरीवाल से लेकर ओवैसी तक जनसभाएं कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : Gujarat Elections: बीजेपी ने गुजरात में मुस्लिमों को टिकट न देकर सही किया या गलत? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

चुनाव आयोग ने सी-विजिल ऐप लॉच किया है. गुजरात चुनाव से जुड़े मुद्दे पर किसी भी तरह की शिकायत इस ऐप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं. शिकायत के 100 मिनट के अंदर चुनाव आयोग रिस्पांस करेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

12 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

54 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago