देश

UP News: बहू की डिलिवरी के लिए नहीं बुक कराया AC रूम, मायके वालों ने ससुराल पक्ष के साथ की जमकर मारपीट

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक अजीब मामला सामने आया है. दरअसल, नगर कोतवाली में जिला जिलाधिकारी आवास के पास ही एक नर्सिंग होम में एक महिला ने पुत्री को जन्म दिया. मौके पर पहुंचे बच्ची के नाना ने विवाद खड़ा कर दिया वो भी सिर्फ इसलिए कि प्रसूता को एसी कमरा नहीं दिया गया. महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट भी की. बताया गया कि प्रसूता के ससुर, सास व ननदों के साथ मारपीट हुई. पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि बाराबंकी नगर कोतवाली के विकास कॉलोनी में रहने वाले राम कुमार के बेटे राहुल कुमार की पत्नी की डिलीवरी होनी थी. इसके लिए ससुर ने बहू को पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया. जहां विवाहित महिला ने एक पुत्री को जन्म दिया. बच्ची का जन्म ऑपरेशन से हुआ. प्रसूता का हाल-चाल जानने आए मायके पक्ष के लोग जब नर्सिंग होम पहुंचे तो उनका पारा सातवें आसमान पर था. दरअसल, प्रसूता को जेनरल वार्ड में रखा गया था. प्रसूता के पिता अनिल, भाई अंकित और चाचा देवेंद्र ने अचानक मारपीट शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: नागालैंड में कार पर ‘काल’ बनकर गिरी चट्टान, दर्दनाक घटना का Video Viral

प्रसूता के ससुर ने क्या कहा?

प्रसूता के ससुर राजकुमार ने कहा अनिल ने शराब पी रखी थी. बेटी के लिए एसी कमरा नहीं बुक करने पर उन्होंने हमारे साथ अभद्रता शुरू कर दी. इतना ही नहीं उन्होंने मेरी पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की. राजकुमार ने आगे कहा कि दर्द उठने के बाद हम आनन-फानन में बहु को अस्पताल ले आए. डॉक्टरों ने कहा कि ऑपरेशन करना पड़ेगा. ऑपरेशन के बाद बहू ने बच्ची को जन्म दिया. लेकिन बच्ची के नाना ने एसी कमरा नहीं मिलने पर हंगामा कर दिया. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

22 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

24 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago