देश

“किसान अन्नदाता ही नहीं बल्कि ऊर्जादाता भी बनेगा”, राजस्थान में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Nitin Gadkari: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. राज्य में अभी कांग्रेस की अशोक गहलोत की सरकार है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में राजनीतिक रैलियों की संख्या बढ़ने लगी है. वहीं, इस बीच केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी राजस्थान पहुंचे. यहां के प्रतापगढ़ में उन्होंने लोगों को संबोधित किया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा,”किसान केवल अन्नदाता नहीं ऊर्जादाता बनेगा, यह हमारी सरकार की सोच है.” उन्होंने आगे कहा,”इसीलिए अब मैं अगस्त महीने में टोयोटा कंपनियों की गाड़ियों को लॉन्च कर रहा हूं.”

Nitin Gadkari: किसान द्वारा तैयार इथेनॉल पर चलेंगी गाड़ियां

नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में सभी गाड़ियां किसानों के द्वारा तैयार किए गए इथेनॉल पर चलेंगी. केंद्रीय मंत्री ने अपने भाषण में कहा,”अब सब गाड़ियां किसानों द्वारा तैयार किए गए इथेनॉल पर चलेंगी. 60 फीसदी इथेनॉल, 40 फीसदी बिजली, उसका अगर औसत निकाला जाएगा तो 15 रुपये लीटर पेट्रोल का भाव होगा, जनता का भला होगा, किसान ऊर्जादाता बनेगा, देश का प्रदूषण कम होगा, आयात कम होगा.”

उन्होंने आगे कहा,”16 लाख करोड़ रुपये का आयात है, उसके बजाय यह पैसा किसानों के घर में जाएगा. गांव समृद्ध संपन्न बनेंगे. गांव के किसान के बेटों को रोजगार मिलेगा और इस देश का किसान केवल अन्नदाता नहीं ऊर्जादाता बनेगा.”

ये भी पढ़ें- नागालैंड में कार पर ‘काल’ बनकर गिरी चट्टान, दर्दनाक घटना का Video Viral

पराली से तैयार होगा डांबर- नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में अब पराली से डांबर तैयार होगा. उन्होंने कहा,”अब पराली से डांबर तैयार होगा. पानीपत में पराली से इथेनॉल तैयार हो रहा है. हवाई जहाज चलाने के लिए जो ईंधन लगता है वह भी किसान बना रहा है, यही हमारी सरकार का कमाल है.”
उन्होंने आगे कहा,”स्पाइसजेट का विमान देहरादून से दिल्ली हमने किसानों के द्वारा तैयार किए गए ईंधन पर लाया. देश की तरक्की हो रही है. हम विश्व में सबसे तेज गति से विकास करने वाला देश बने हैं. ”

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

21 minutes ago

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

48 minutes ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

1 hour ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

2 hours ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

2 hours ago