देश

दिल्ली स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को ACB का समन

दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण को लेकर कथित भ्रष्टाचार मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti-Corruption Bureau – ACB) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के दो प्रमुख नेताओं और पूर्व मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को समन जारी किया है.

ACB के अधिकारियों के अनुसार, सत्येंद्र जैन को 6 जून को पूछताछ के लिए ACB कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है, जबकि मनीष सिसोदिया को 9 जून को पेश होने का निर्देश दिया गया है.

यह मामला दिल्ली सरकार के तहत विभिन्न स्कूलों में कक्षा कक्षों के निर्माण से जुड़ा है, जहां कथित तौर पर भारी वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं. ACB ने इस प्रोजेक्ट के टेंडर, भुगतान, निर्माण लागत और गुणवत्ता से जुड़े कई दस्तावेजों की जांच के बाद इन दोनों नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया है.

सूत्रों के मुताबिक, जांच में पाया गया कि अनुमानित लागत की तुलना में कई गुना अधिक खर्च दर्शाया गया था. आरोप है कि निर्माण कार्यों में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और कुछ ठेकेदारों को नियमों के विरुद्ध लाभ पहुंचाया गया. इस मामले में पूर्व में भी कई अधिकारी और ठेकेदार ACB की जांच के घेरे में आ चुके हैं.

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन, दोनों ही नेता पहले से ही विभिन्न मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच का सामना कर रहे हैं. अब ACB की ताजा कार्रवाई से उनके खिलाफ कानूनी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

ACB ने कहा है कि यह समन जांच प्रक्रिया का हिस्सा है और आवश्यक दस्तावेज व बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

8 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

9 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

10 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

10 hours ago