बिलावल भुट्टो. (फाइल फोटो)
पाकिस्तानी राजनेताओं के अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मुहं की खाने की आदत सी हो गई है. आए दिन वो ऐसे मंचों पर भारत के खिलाफ नए और बेबुनियाद प्रोपेगेंडा लेकर जाते हैं और मकसद के उलट खुद की ही भारी बेइज्जती करा के लौट आते हैं.
अब ताजा मामला संयुक्त राष्ट्र का है. यहां पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो को एक विदेशी पत्रकार ने भुट्टो के लिए असहज सी स्थिति पैदा कर दी. हुआ युं कि भारत विरोधी एजेंडा फैलाने के आदतन बिलावल भुट्टो ने UN में इस बात का प्रचार करना चाहा कि कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद भारत में मुस्लिमों को विलेन के तोर पर पेश किया जा रहा है.
इस एजेंडा को यूएन की प्रेस ब्रीफींग में एक विदेशी मुस्लिम पत्रकार ने ये कहते हुए ध्वस्त कर दिया कि उन्होंने देखा है कि भारत में ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफींग सेना की एक मुस्लिम अधिकारी द्वारा किया जा रहा था. इस बयान पर बिलावल भुट्टो को न चाहते हुए भी सहमति देनी पड़ी.
बता दें कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी, के बाद भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. भारत ने जवाबी कार्रवाई में 9 पाकिस्तानी कैंपों पर रॉकेट से हमला कर उसे तबाह कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भारत में ड्रोन दागे गए थे, जिसके जवाब में भारत ने और कड़ी प्रतिक्रिया दी और पाकिस्तान के खान युनूस एयरबेस पर जोरदार हमला कर भारी नुकसान पहुंचाया.
इस समय भारत सरकार ने भारत से सभी राजनीतिक दलों को मिलाकर आतंक के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने और भारत का पक्ष रखने के लिए दुनिया भर के कई देशों में भेज रही है, जिसमें अमेरिका, कंबोडिया, कतर सऊदी अरब, यूएई, ब्राजील जैसे 30 से अधिक देश शामिल हैं. इस डेलिगेशन में शशि थरूर, असदुद्दीन ओवैसी, अभिषेक बनर्जी, संजय झा जैसे कई अन्य नाम शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…
PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…
CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…
Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…
Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…
West Asia Crisis Impact: संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…