देश

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया सैफ अली खान पर हमले का आरोपी

Saif Ali Khan Attack: फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद आज कोर्ट पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में कोर्ट ने भेज दिया है. दरअसल, 16 जनवरी को सैफ अली खान पर तड़के मुंबई के ब्रांद्रा स्थित उनके फ्लैट में एक हमलावर ने चाकू से 6 बाप वार किए थे. पुलिस इस मामले के सिलसिले में 19 जनवरी को बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजार मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर उर्फ विजय दास को ठाणे से गिरफ्तार किया था.

आरोपी को लेकर बांद्रा पुलिस पहुंची कोर्ट

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर अटैक करने वाले आरोपी को बांद्रा पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची है जिसके बाद मामले को लेकर सुनवाई की जाएगी. इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें बांद्रा पुलिस आरोपी में कोर्ट में ले जाते हुए दिखाई दे रही है. साथ ही वहां कई सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं.

जानें क्या था पूरा मामला?

गौरतलब है कि सैफ अली खान 16 जनवरी की रात अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ 11वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में थे, जब उन्होंने अपनी नर्स एलियामा फिलिप की चीखें सुनीं. वे जहांगीर के कमरे की ओर भागे जहां एलियामा फिलिप भी सोती थीं. वहां उन्होंने एक अजनबी को देखा. जहांगीर भी रो रहा था. सैफ ने बताया कि उन्होंने अनजान शख्स को पकड़ लिया. इसके बाद उसने हमला कर दिया, जिससे सैफ घायल हो गए। इसके बाद हमलावार धक्का देकर भाग गया.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या के दिन हेमा मालिनी ने लगाई त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी, बोलीं- ‘ये मेरा सौभाग्य है…’

आरोपी ने भारत आकर बदला अपना नाम

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर है. उसकी उम्र 30 साल है. भारत में अवैध रूप से आने के बाद उसने अपना नाम विजय दास रख लिया था. वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था. यहां एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था. वह पहली बार ही सैफ अली खान के अपार्टमेंट में घुसा था.

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

13 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

27 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

29 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

42 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

1 hour ago