वीडियो ग्रैब (सोशल मीडिया)
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक कॉलेज में छात्रों पर एक युवक की पिटाई करने का आरोप लगा है और बताया जा रहा है कि उसकी गलती बस इतनी थी कि वह टोपी लगाए हुए था. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक की पिटाई करते हुए छात्र दिख रहे हैं.
मामला मेरठ के बच्चा पार्क स्थित एनएएस पीजी कॉलेज से सामने का है. जहां पर एक 20 साल का युवक अपनी बहन की फीस जमा करने के लिए कॉलेज पहुंचा था और कुछ लोगों ने माहौल खराब करने की नियत से उसे पीट दिया. यह घटना सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस घटना की आलोचना कर रहे हैं. युवक के परिजनों ने इस सम्बंध में आरोप लगाया है कि, उनका बेटा साहिल अपनी बहन की फीस जमा करने के लिए कॉलेज गया था. इसी दौरान कुछ लड़कों ने उसे घेर लिया और सिर पर से टोपी हटाने की मांग की. ऐसा न करने पर उसके साथ मारपीट की.
साहिल ने ये भी आरोप लगाया है कि, कुछ युवकों के एक ग्रुप ने उस पर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल भी किया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि, युवकों का ग्रुप 20 साल के युवक को गला पकड़कर उसे काबू करने की कोशिश कर रहे हैं और उसकी टोपी उतारते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान उसकी बहन फीस जमाकर वापस आई और भाई को पिटते हुए देखा तो चिल्लाने लगी. इस पर युवकों का ग्रुप मौके से भाग गया.
ये भी पढ़ें- बीच रास्ते पर महिला पार्टनर को मारा…बाल पकड़कर घसीटा, स्पा सेंटर के मालिक का Video Viral
पीड़ित ने इस सम्बंध में पुलिस से शिकायत की है तो वहीं पुलिस ने बताया कि, यह घटना सोमवार को हुई थी. साहिल के भाई मोहम्मद इमरान ने मंगलवार रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मोहम्मद इमरान ने आरोप लगाया है कि, कॉलेज में युवकों के ग्रुप ने उसके भाई को टोपी हटाने की मांग करते हुए थप्पड़ों से उसकी पिटाई की थी.
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए मीडिया को जानकारी दी कि, आरोपियों पर आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से उकसाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत “अज्ञात” के रूप में मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस के अनुसार घटना में कोई धार्मिक एंगल नहीं है. वहीं एसपी सिटी पीयूष कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि, जांच में पाया गया है कि, ‘हमला गलतफहमी के कारण हुआ, क्योंकि पीड़ित अपना फोन देख रहा था. उसी दौरान युवकों के ग्रुप को ये आशंका हुई कि उनका वीडियो बनाया जा रहा है. इसी वजह से पिटाई की ये घटना हुई. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…