देश

राहुल गांधी की ‘वोट चोरी’ रैली पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का वार, बोले- कांग्रेस ने 60 साल कैसे सरकार चलाई?

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से राहुल गांधी द्वारा बोले गए बयानों पर कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने जुबानी हमला बोला. आचार्य ने राहुल गांधी के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कांग्रेस के नेतृत्व और सियासत पर गंभीर सवाल खड़े किए.

क्या कांग्रेस की सरकार वोट चोरी से बनी?

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में राहुल गांधी की रैली पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस देश में करीब 60 साल तक शासन किया है. अगर आज राहुल गांधी वोट चोरी की बात कर रहे हैं तो क्या कांग्रेस की सरकारें भी वोट चोरी करके बनी थीं? क्या कांग्रेस ने वोट चोरी करके इतने साल तक सरकार बनाई है?

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि वोट चोरी नहीं हो रही, बल्कि राहुल गांधी की अक्ल चोरी हो गई है. किसी ने उनकी समझ-बूझ चुरा ली है, इसलिए उन्हें थाने जाकर एफआईआर दर्ज करानी चाहिए कि मेरी अक्ल मुझे वापस दिलाई जाए. राहुल गांधी को अपनी अक्ल खोजनी चाहिए, वो वोट खोज रहे हैं, इसलिए नहीं मिल रही है.

उनके विचारों में जिन्ना, कब्र और जिहाद

विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जब से विपक्ष ने राहुल गांधी को अपना नेता माना है, तब से उनके दिमाग में कब्र जिहाद और पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे मुद्दे ही चलते रहते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के विचारों में भारत माता की जय, वंदे मातरम्, राम मंदिर, रामकृष्ण और स्वामी विवेकानंद नहीं हैं, बल्कि उनके विचारों में जिन्ना, कब्र और जिहाद जैसे शब्द चलते हैं. उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस को फातिहा पढ़ने की ट्रेनिंग देनी चाहिए.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने की बात कही गई थी. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री ताली बजाने वाले नहीं, बल्कि देश की जनता बनाती है. प्रधानमंत्री का फैसला जनता करती है, किसी मंच पर बैठे लोग नहीं.

हर तरफ मोदी-मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कॉन्फिडेंस को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी सिर्फ भारत के नेता नहीं, बल्कि पूरे विश्व के नेता बन चुके हैं. अमेरिका, रूस, सऊदी अरब, ईरान, इजराइल, जापान और फ्रांस तक में मोदी-मोदी हो रहा है. ऐसा नजारा दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा. राहुल गांधी यह बात कभी नहीं समझ सकते क्योंकि उनका खुद का कॉन्फिडेंस कमजोर हो चुका है. असल में राहुल गांधी का कॉन्फिडेंस कमजोर हो रहा है, इसलिए वे बेबुनियादी बातें कर रहे हैं.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने वोट चोरी रैली में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ दिए गए बयान पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के बाद अगर किसी में साहस और हिम्मत है तो वह देश के गृहमंत्री अमित शाह हैं, जिन्होंने धारा 370 हटाकर देश को मजबूत करने का काम किया. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत के स्वर्णिम इतिहास में सरदार पटेल और अमित शाह दोनों का नाम लिखा जाएगा.

ये भी पढ़ें: लोकतंत्र बनाम सत्ता: रामलीला मैदान से उठा राजनीतिक संघर्ष का स्वर

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

5 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

20 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

30 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

43 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago