Congress On Slogans Against PM Modi: कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली के बीच पार्टी समर्थकों की ओर से पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक नारों पर प्रतिक्रिया दी. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्हें नारों के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन आपत्तिजनक नारे लगे हैं तो वह गलत हैं.
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लगाए गए नारों के बारे में जानकारी होने से इनकार किया. उन्होंने कहा, “नारों का मुझे पता नहीं. आप बता रहे हैं, मुझे जानकारी नहीं है.”
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कांग्रेस रैली में भीड़ की ओर से प्रधानमंत्री के खिलाफ लगाए गए नारों पर कहा, “मेरे ख्याल से ये पार्टी का नारा नहीं है.” हालांकि, उन्होंने नारा लगाने वालों को ‘बेचारा’ बताते हुए कहा, “यह तो जो बेचारे कार्यकर्ता हैं, उनको समझदारी नहीं है, वो इस तरह का नारा लगाते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का जो नारा है, वो बहुत सीधा है, ‘वोट चोर गद्दी छोड़.’
दिल्ली रैली में आए सहारनपुर देहात सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक मसूद अख्तर ने कहा, “इस तरह के नारे मेरी राय में गलत हैं. अगर किसी ने इस तरह का नारा लगाया है तो नहीं लगना चाहिए. लोकतंत्र में आवाज उठाने का हमारा अधिकार है और आवाज लोकतंत्र में उठानी चाहिए और वो हम उठाते रहेंगे, लेकिन गलत नारे अगर किसी ने लगाए तो उसकी जानकारी मुझे नहीं है.” उन्होंने कहा कि हमारा काम जनता के सामने सही बात उजागर करने का है और वो हम करते रहेंगे. कांग्रेस हमेशा कभी न डरी है, न दबी है.
ये भी पढ़ें: ‘मुझे पूरा विश्वास है..’ नितिन नबीन की नियुक्ति पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
पूर्व विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस हर मुद्दे पर जनता की आवाज उठाने का काम कर रही है और वो करती रहेगी. बिहार में भी आपने देखा कि किस तरह से उनकी पोल खोली गई, किस तरह से वोट काटे गए. 67 लाख वोट काटे गए, लेकिन अभी तक चुनाव आयोग ने ये नहीं बताया कि वो किस बेस पर काटे गए.
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…