बिजनेस

फेस्टिव सीजन में जमकर चला UPI, औसत प्रतिदिन लेनदेन का आंकड़ा पहुंचा 94,000 करोड़

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) लेनदेन में फेस्टिव सीजन में बढ़त दर्ज की गई है और औसत प्रतिदिन लेनदेन की वैल्यू सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में 13 प्रतिशत बढ़कर 94,000 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है. यह जानकारी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की ओर से दी गई.

यूपीआई का इस्तेमाल बढ़ने की वजह दशहरा और फिर दीपावली जैसे बड़े त्योहारों पर खरीदारी के लिए यूपीआई का अधिक इस्तेमाल होना है. इस महीने में एक हफ्ते से अधिक का समय बचा हुआ है. ऐसे में माना जा रहा है कि अक्टूबर में देश में यूपीआई का इस्तेमाल अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच जाएगा.

डिजिटल भुगतान में यूपीआई की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत

देश में सभी प्रकार के डिजिटल भुगतान में यूपीआई की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत हो गई है और प्रतिदिन औसत लेनदेन की संख्या भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. दीपावली की पूर्व संध्या पर, यूपीआई के माध्यम से एक ही दिन में 74 करोड़ लेनदेन हुए थे, जो कि यूपीआई से एक दिन में लेनदेन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

इस महीने अब तक प्रतिदिन औसत लेनदेन की संख्या 69.5 करोड़ रही है, जो सितंबर के रिकॉर्ड 65.4 करोड़ से 6 प्रतिशत अधिक है. त्योहारी सीजन हमेशा से यूपीआई के इस्तेमाल में वृद्धि का एक प्रमुख प्रेरक रहा है. पिछले साल भी दशहरा और दीपावली दोनों ने डिजिटल भुगतान गतिविधि को बढ़ावा दिया था.

UPI लेनदेन 6 दिन में 1 लाख करोड़ पार

इस साल 20 अक्टूबर तक UPI लेनदेन की वैल्यू ने छह दिन एक लाख करोड़ रुपए की सीमा को पार किया है, जो कि सितंबर के मुकाबले दोगुना है. आमतौर पर ज्यादातर भुगतान प्लेटफॉर्म महीने की शुरुआत में वेतन और ईएमआई भुगतान के कारण सबसे अधिक सक्रिय होते हैं, जिसके बाद खर्च कम हो जाता है.

महीने के मध्य तक यूपीआई लेनदेन अकसर लगभग 60,000 करोड़ रुपए के दैनिक मूल्य तक गिर जाता है. हालांकि, दीपावली के कारण इस महीने गति मजबूती रही है और विशेषज्ञों का मानना ​​है कि अक्टूबर यूपीआई के लिए एक सर्वकालिक रिकॉर्ड स्थापित कर सकता है. अक्टूबर में यूपीआई की मासिक लेनदेन वैल्यू पहली बार 28 लाख करोड़ रुपए को पार करने की उम्मीद है, जो वर्तमान 25 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड से काफी अधिक है.


ये भी पढ़ें: GST सुधार और स्वदेशी उत्पादों की मजबूत मांग से इस वर्ष दिवाली की बिक्री रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपए तक पहुंची : वित्त मंत्री


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago