देश

प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चार सरकारी डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश

प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर सरकार लगातार शिकंजा कस रही है. सरकारी अस्पतालों में तैनाती के बावजूद प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे चार डॉक्टरों पर शुक्रवार को गाज गिरी. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोपी चारों डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों को नॉन प्रैक्टिस एलाउन्स दिया जा रहा है. इसके बावजूद कुछ डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं. इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है. उन्होंने बताया कि संतकबीर नगर के तीन चिकित्साधिकारी और वाराणसी के एक चिकित्साधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही किये जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा को निर्देशित किया गया है.

इन पर कसा शिकंजा

संत कबीर नगर के जिला चिकित्सालय में सर्जन डॉ. संदीप कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार गुप्ता, ईएनटी सर्जन डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, वाराणसी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गोविन्द प्रसाद पर कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें: प्रतापगढ़ में दलित युवती की संदिग्ध मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क प्रदर्शन

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

15 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

26 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

33 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

39 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

40 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

59 minutes ago