संवाददाता-सुनील सोमवंशी, प्रतापगढ़
रानीगंज इलाके के दुर्गागंज में एक दलित युवती की संदिग्ध मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया. पुलिस ने शव कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध किया और पत्थरबाजी की. पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी और महिलाएं घायल हो गईं. दरअसल मां मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक एवं हॉस्पिटल का है, जहां 23 वर्षीय दलित युवती कोमल सरोज नाइट ड्यूटी करने गई थी. रात 11 बजे उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने रेप और हत्या का आरोप लगाया.
ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने शव कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध किया. इस मामले में सीओ विनय प्रभाकर साहनी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर पांच स्थानों की पुलिस के अलावा पीएसी को तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है कुछ अस्पताल के कर्मचारियों को हिरासत को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद विधि कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने सर्विस चार्ज पर रोक को बरकरार रखा, रेस्तरां संघ की याचिका खारिज
-भारत एक्सप्रेस
सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…
Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…
यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…
Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…
गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…