देश

15000 करोड़ की संपत्ति के मामले में एक्टर सैफ अली खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और उनके परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल के अंतिम शासक नवाब हमीदुल्ला खान की संपत्ति से जुड़े मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दिया है.

हाईकोर्ट ने मामले को नए सिरे से सुनवाई करने का निचली अदालत को आदेश दिया था. साथ ही हाईकोर्ट ने निचली अदालत के उस फैसले को रद्द कर दिया था, जिसमें सैफ अली खान और उनके परिवार को संपत्ति का वारिस माना गया था.

इसके साथ ही केंद्र सरकार ने उनकी करीब 15000 करोड़ रुपए की पारिवारिक संपत्ति को दुश्मन की संपत्ति घोषित कर दिया था, क्योंकि एक वारिस बंटवारे के समय पाकिस्तान चला गया था. इसके बाद सैफ अली खान के परिवार की ओर से हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसपर सुनवाई के बाद जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस अतुल चंदुरकर की बेंच ने यह नोटिस जारी किया है.

सैफ अली खान और उनके परिवार की ओर से दायर याचिका में मध्य प्रदेश में लगभग 15 हजार करोड़ रुपए कीमत की कई शाही संपदाओं पर अपनी एकमात्र विरासत को बहाल करने की मांग की है. निचली अदालत ने सैफ अली खान, माँ शर्मिला टैगोर और उनकी बहनों को सम्पत्तियों का मालिक माना था, जिसको मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द करते हुए निचली अदालत से सुनवाई कर एक साल के भीतर मामले का निपटारा करने का आदेश दिया था.

एक बहन 1950 में पाकिस्तान चली गईं

दरअसल नवाब मोहम्मद हमीदुल्लाह खान की 4 फरवरी 1960 में मौत हो गई थी. इसके बाद भोपाल नवाब की सारी संपत्ति का वारिस उनकी बेटियां हो गई. इनमें से एक का नाम आबिदा सुल्तान था और दूसरी का नाम साबिया सुल्तान था. आबिदा सुल्तान 1950 में ही भारत छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी. साबिया सुल्तान का विवाह पटौदी रियासत के नवाब से हुआ था.

बता दें कि भारत में भोपाल रियासत का विलय 30 अप्रैल 1949 को हुआ था और लिखित समझौते के बाद नवाब के विशेषाधिकार और निजी संपत्ति के स्वामित्व को बरकरार रखा गया था.


ये भी पढ़ें: कर्नाटक धर्मस्थल मामला में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को मीडिया प्रतिबंध आदेश पर दोबारा सुनवाई के निर्देश दिए


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

4 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

4 hours ago