भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित और चार्मिंग एक्ट्रेस वन्नू डी’ग्रेट (Vannu Dgreat) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक भावुक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने एक्टर और यूट्यूबर मनी मेराज (Mani Meraj) पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
वन्नू का कहना है कि मनी मेराज (Mani Meraj) उनके पति हैं लेकिन शादी के बाद उन्होंने उन्हें धोखा दिया और अब साथ छोड़कर भाग गए हैं. वन्नू (Vannu Dgreat) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी आपबीती सुनाई. उन्होंने कहा कि मनी मेराज (Mani Meraj) ने उनसे शादी की थी लेकिन अब वो इस रिश्ते को मानने से इनकार कर रहे हैं. वीडियो में वन्नू ने भावुक होकर कहा ‘मेराज, आप जहां भी हैं वापस आ जाइए. आपके मम्मी-पापा से भी यही कहना है कि हम पति-पत्नी हैं.उन्होंने इस रिश्ते को इसलिए छिपाकर रखा क्योंकि उनके ससुरालवालों ने ऐसा कहा था.
वन्नू ने वीडियो में यह भी कहा कि लोगों ने उन्हें पहले ही चेतावनी दी थी कि मनी मुसलमान हैं और एक दिन उन्हें छोड़ देंगे. लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी. उनका कहना है,
“मैंने कभी नहीं माना कि मुसलमान है इसलिए छोड़ देगा. लेकिन अब जो हुआ वो बहुत दर्दनाक है.”
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. फैन्स वन्नू के लिए चिंता जता रहे हैं और मनी मेराज से जवाब की मांग कर रहे हैं. हालांकि, अब तक मनी मेराज या उनके परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
अगर बात करें मनी मेराज की तो उन्होंने इंस्टाग्राम रील्स से अपने करियर की शुरुआत की थी. फिर यूट्यूब पर वीडियो बनाए और धीरे-धीरे भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा. एक समय था जब वो चिकन बेचकर गुजारा करते थे लेकिन अब एक्टिंग और गानों से इंडस्ट्री में पहचान बना चुके हैं.
वहीं वन्नू डी’ग्रेट न सिर्फ एक्ट्रेस हैं, बल्कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 7.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनके वीडियो में जिस तरह का दर्द और भावुकता है वो उनके फैन्स को झकझोर रहा है.
इसे भी पढ़ें-60 करोड़ की धोखाधड़ी में फंसे राज कुंद्रा से 5 घंटे तक पूछताछ, शिल्पा शेट्टी से भी हो सकती है पूछताछ
इस पूरे मामले में सच्चाई क्या है, ये तो वक्त बताएगा. लेकिन वन्नू का वीडियो देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि वो इस वक्त बेहद टूट चुकी हैं और अपने रिश्ते को बचाने की आखिरी कोशिश कर रही हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…