Bharat Express DD Free Dish

60 करोड़ की धोखाधड़ी में फंसे राज कुंद्रा से 5 घंटे तक पूछताछ, शिल्पा शेट्टी से भी हो सकती है पूछताछ

मुंबई पुलिस की EOW ने उन्हें 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में राज कुंद्रा पूछताछ के लिए बुलाया था जहां उनसे करीब पांच घंटे तक सवाल-जवाब किए गए.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) एक बार फिर विवादों में हैं. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उन्हें 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था जहां उनसे करीब पांच घंटे तक सवाल-जवाब किए गए. इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं.

जांच में क्या पता चला?

जांच में पता चला है कि यह रकम पांच कंपनियों सतयुग गोल्ड, विहान इंडस्ट्रीज, एसेंशियल बल्क कमोडिटीज, बेस्ट डील और स्टेटमेंट मीडिया में डायवर्ट की गई है. कुंद्रा ने निवेश की बात तो मानी है लेकिन अधिकारियों को शक है कि इस पैसे का इस्तेमाल निजी फायदे और फिजूलखर्ची में किया गया है.

मामले में शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी का नाम भी सामने आ रहा है. सूत्रों कि माने तो शिल्पा से भी जल्द पूछताछ हो सकती है क्योंकि वह इन कंपनियों की बड़ी शेयरधारक हैं. हालांकि अभी तक उन्हें कोई समन नहीं भेजा गया है.

बैंक रिकॉर्ड्स ने खोले कई रहस्य

राज कुंद्रा (Raj Kundra) के बैंक रिकॉर्ड्स ने भी कई रहस्य खोले हैं. करीब 25 करोड़ रुपये के खर्चों पर सवाल उठ रहे हैं. जैसे एक गोदाम पर 3.15 करोड़, ब्रॉडकास्टिंग पर 20 करोड़ और माटुंगा में एक आलीशान ऑफिस के किराए पर मोटी रकम खर्च किए गए है. ये खर्च इस बात की ओर इशारा करते हैं कि कहीं ये पैसा अवैध कामों में तो नहीं लगा है?

बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने की थी शिकायत

इस पूरे मामले की शुरुआत बिजनेसमैन दीपक कोठारी की शिकायत से हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि Best Deal TV Pvt. Ltd. में निवेश के नाम पर उनसे पैसे लिए गए लेकिन उनका इस्तेमाल कहीं और किया गया. अब कुंद्रा को अगले हफ्ते फिर से पेश होना होगा.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में ईडी मुख्यालय पहुंची पूर्व सांसद और एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती, अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में होगी पूछताछ

पहले पोर्नोग्राफी केस और अब यह नया विवाद राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. आने वाले दिनों में इस केस में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. बॉलीवुड की चमक-धमक के पीछे छिपी ये कहानी अब सबके सामने आ रही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read