देश

अडानी फाउंडेशन ने गौतम अडानी के 62वें जन्मदिन पर देशभर में आयोजित किया रक्तदान अभियान, जमा हुआ 24 हजार 500 यूनिट लाइफ सेविंग ब्लड

अडानी फाउंडेशन ने 24 जून को समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के 62वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे भारत में एक मेगा रक्तदान अभियान का आयोजन किया। यह अभियान देश के 21 राज्यों के 152 शहर मेंआयोजित किया गया था। अडानी हेल्थकेयर टीम के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान को कर्मचारियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। लगभग 24,500 यूनिट लाइफ सेविंग ब्लड जमा किया गया। इसमें ब्लड, पीसीवी, प्लेटलेट कॉन्सेंट्रेट, प्लाज्मा, एफएफपी, क्रायोप्रेसीपिटेट, एल्ब्यूमिन के उपयोग के माध्यम से 73 हजार 500 से अधिक लोगों को गंभीर बीमारियों से उबरने में मदद करने की क्षमता है। 20 हजार 621 यूनिट का सालाना ब्लड कलेक्शन का रिकॉर्ड रहा है लेकिन इस बार एकत्रित ब्लड यूनिट भी पिछले से अधिक हो गई हैं। ।

अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन ने जताया आभार

अपना आभार व्यक्त करते हुए, अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अडानी ने कहा, “मैं इस नेक काम में उनके योगदान के लिए हमारे अडानी परिवार के प्रत्येक सदस्य को धन्यवाद देना चाहती हूं। साल-दर-साल उनका समर्पण, न केवल उनके प्यार को दर्शाता है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है.”

अभियान में इनकी मुख्य भूमिका

यह अभियान रेड क्रॉस ब्लड बैंक और सरकारी अस्पताल ब्लड बैंक के साथ साझेदारी में आयोजित किया गया था। 2 हजार से ज्यादा डॉक्टर, पैरामेडिक्स, डेटा ऑपरेटर, प्रबंधन और प्रशासन विभाग के सदस्यों की टीम ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2011 से, अडानी फाउंडेशन गौतम अडानी के जन्मदिन के मौके पर हर साल रक्तदान अभियान का आयोजन कर रहा है। इस माध्यम से, फाउंडेशन चुनौतियों का समाधान करने और समुदायों के सस्टेनेबल और इनक्लूसिफ डेवलपमेंट लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago