देश

भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेस वे को अंतिम रूप देने में लगा अदाणी समूह… रविवार को सीएम योगी कार्य का लेंगे जायजा

उत्तर प्रदेश के मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाले योगी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेस वे को मूर्त रूप देने मे अदाणी समूह तत्परता से कार्य कर रहा है. अदाणी समूह बदायूं से प्रयागराज तक 464 किमी के निर्माण को मूर्त रूप दे रहा है.

उन्नत मशीनों और तकनीकी से लैस कुशल तकनीशियनों से दक्ष इंजीनियरो की टीम दिन रात कार्य में लगी हुई है. अदाणी समूह बदायूं से हरदोई तक 151.7 किमी, हरदोई से उन्नाव तक 155.7 किमी और उन्नाव से प्रयागराज तक 157 किमी के तीन समूहों का निर्माण कर रहा है, जिसे आठ लेन तक बढ़ाया जा सकता है. रविवार को मुख्यमंत्री योगी हरदोई एवं शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे.

उन्नत मशीनों और तकनीकी से लैस कुशल तकनीशियनों से दक्ष इंजीनियरो की टीम एक्सप्रेस वे को मूर्त रूप देने में तत्परता से जुटी है . डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण (डीबीएफओटी) के आधार पर लागू होने वाला यह भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है . अदाणी समूह उत्तर प्रदेश में छह लेन के एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही है जिसे आठ लेन तक बढ़ाया जा सकेगा . इसकी रियायत की अवधि 30 वर्ष होगी.

अदाणी समूह के पास 35 हजार करोड़ से अधिक के 13 प्रोजेक्ट

भारत के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण का यह टास्क, देश के लिए जटिल, विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के प्रबंधन में अदाणी समूह की क्षमता और निष्पादन की गति का और सबूत है. फिलहाल अभी अदाणी समूह के पास 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 13 ऐसे प्रोजेक्ट हैं जिनके तहत पांच हजार किमी से ज्यादा की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. ये नौ राज्यों – छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग का दुर्लभ संयोग, जानें राहुकाल चौघड़िया मुहूर्त समेत पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन कृष्ण चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि और चतुर्दशी…

6 minutes ago

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

8 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

8 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

9 hours ago