लीगल

ईडी ने कहा- केजरीवाल की जमानत रद्द करने पर फिलहाल जोर नहीं, हाईकोर्ट में दी सफाई

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि वह आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को दी गई जमानत को फिलहाल रद्द करने पर जोर नहीं दे रहा है.

एएसजी एसवी राजू ने न्यायमूर्ति रविंदर डुडेजा से कहा कि भले ही ईडी इस स्तर पर केजरीवाल की जमानत रद्द करने पर जोर नहीं दे रहा है, लेकिन उन्हें नियमित जमानत देने वाला निचली अदालत का आदेश गलत, विकृत, कानून की दृष्टि से गलत है. इसे रद्द किया जाना चाहिए. न्यायमूर्ति ने इस मामले की सुनवाई 30 जुलाई के लिए स्थगित कर दी है.

एएसजी ने यह भी कहा कि जब तक इस तरह के मामले में जमानत देने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के बड़ी पीठ के समक्ष लंबित है, तबतक इसे लंबी अवधि के लिए स्थगित कर दिया जाए. केजरीवाल के वकील ने इसका विरोध किया और कहा कि केजरीवाल को मिली जमानत नियमित जमानत की तरह ही है. अब उसमें कुछ नहीं बचा है.

केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट के अवकाशकालीन न्यायाधीश नियाय बिंदु ने 20 जून, 2024 को जमानत दे दी थी. उसे ईडी ने हाईकोर्ट में चुनौती दिया था. उसके बाद कोर्ट ने उस विवादित आदेश पर रोक लगा दिया था.

पिछले साल जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी और ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को बड़ी पीठ को भेज दिया था. केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च, 2024 को गिरफ्तार किया था. पिछले साल मई में उन्हें आम चुनावों के मद्देनजर 01 जून, 2024 तक के लिए सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत दी गई थी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट में केजरीवाल और सिसोदिया की अपील पर 12 अगस्त को सुनवाई , ईडी ने बताया – मुकदमा चलाने की मिली है मंजूरी

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अयोध्या कैंट में तेंदुए की दहशत, सरयू किनारे मिले पंजों के निशान, वन विभाग ने लगाए पिंजरे

UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…

7 minutes ago

आखिर क्या चाहती है निले ड्रम वाली मुस्कान? मेरठ जेल सुप्रिटेंडेट के सामने रखी डिमांड

सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…

23 minutes ago

‘डार्क वेब पर बिक रहा भारतीयों का डेटा…’, सुप्रीम कोर्ट की चिंता, निजता की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…

34 minutes ago

ज्ञानपुर में विकास के दावे या कागजों का खेल, 13 लाख के मंच से लेकर बारात घर तक घोटाले के आरोप

UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…

36 minutes ago

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

45 minutes ago