देश

Global Indology Conclave: भारत की सभ्यता और ज्ञान परंपरा को नई दिशा

Global Indology Conclave: इंडोलॉजी को आसान भाषा में समझें तो यह भारत की सभ्यता, शास्त्रों, भाषाओं, दर्शन, कला और वैज्ञानिक विरासत का वैश्विक अध्ययन है. यही अध्ययन भारत को दुनिया के सामने उसकी असली पहचान दिलाता है.

भारत का ज्ञान मॉडल

प्रधानमंत्री मोदी ने G20 जोहान्सबर्ग में कहा था कि भारत की सभ्यतागत बुद्धि आज दुनिया के लिए नया मॉडल है. इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा नीति 2020 में इंडियन नॉलेज सिस्टम्स (IKS) को शामिल किया गया है, ताकि प्राचीन विज्ञान और ग्रंथ आधुनिक शिक्षा का हिस्सा बन सकें.

अदाणी का बड़ा योगदान

कॉन्क्लेव में अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी ने 100 करोड़ रुपये का फंड देने का ऐलान किया. इसका मकसद भारत नॉलेज ग्राफ तैयार करना और इंडोलॉजी को वैश्विक स्तर पर मजबूत करना है. उन्होंने नई नालंदा जैसी विश्वस्तरीय संस्थाएं बनाने का भी विजन रखा.

संतों और विद्वानों का संदेश

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने कहा कि असली शिक्षा वही है जिसमें ज्ञान के साथ संस्कार भी हों. वहीं रामायण के राम अरुण गोविल और महाभारत के कृष्ण नीतीश भारद्धाज ने बताया कि धर्म का मतलब नेतृत्व में स्पष्टता, साहस और करुणा है.

भारत की सॉफ्ट पावर

यह कॉन्क्लेव दिखाता है कि भारत अब सिर्फ दुनिया द्वारा पढ़ा जाने वाला देश नहीं बल्कि खुद अपनी सभ्यता का अध्ययन और नेतृत्व करने वाला राष्ट्र बन रहा है. इंडोलॉजी भारत की सांस्कृतिक, कूटनीतिक और बौद्धिक ताकत के रूप में उभर रही है.

ये भी पढ़ें-अदाणी ग्रुप और शिक्षा मंत्रालय मिलकर इंडोलॉजी को देंगे नई ऊर्जा, 13.16 करोड़ का निवेश

हर भारतीय के लिए यह पहल अहम है क्योंकि अपनी ज्ञान परंपरा को फिर से अपनाना हमारी पहचान, गर्व और वैश्विक सम्मान को मजबूत करता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

अमेरिका ने फिर दिखाया आक्रामक रुख, भारत पर 25% टैरिफ की तैयारी, G20 से पहले बढ़ सकता है व्यापारिक तनाव

Trump Tariff Plan: ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का…

22 minutes ago

पासपोर्ट विवाद में घिरे CJP नेता सौरव दास, जन्मस्थान को लेकर ED नहीं बल्कि पासपोर्ट कार्यालय ने मांगा जवाब

CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…

32 minutes ago

राम-सीता विवाह की तिथी विवाह पंचमी, फिर क्यों नहीं होती इस दिन शादी?

पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…

1 hour ago

देश के विकास को लगेंगे पंख! मोदी सरकार ने दी दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, जानें तमिलनाडु और असम को क्या-क्या मिला?

केंद्र सरकार ने देश की परिवहन और कनेक्टिविटी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो…

2 hours ago