देश

Adani Group जगन्नाथ पुरी धाम में श्रद्धालुओं को मुहैया करा रहा भोजन-प्रसाद, ‘सेवा ही साधना है’ मंत्र को अपनाया

अदाणी गुप की ओर से पुरी के जगन्नाथ धाम में चलाई जा रही प्रसाद सेवा पर श्रद्धालुओं ने रविवार को कहा कि यहां मिल रहे भोजन की गुणवत्ता काफी शानदार है और हर दिन अलग-अलग प्रकार का भोजन दिया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से आए विनोद ने कहा कि इस्कॉन और अदाणी के सहयोग से पुरी के जगन्नाथधाम में सेवा के लिए आया हूं. यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की सेवा से काफी खुशी मिल रही है. उन्होंने आगे कहा कि अदाणी ग्रुप की ओर से चल रही प्रसाद सेवा में प्रतिदिन अलग-अलग तरह का भोजन श्रद्धालुओं दिया जा रहा है.

पुरी धाम में आए एक श्रद्धालु सुकांत दास ने कहा कि अदाणी ग्रुप की ओर से चलाई जारी प्रसाद सेवा में काफी अच्छी गुणवत्ता का भोजन मिल रहा है, साथ ही खाने के स्वाद भी काफी अच्छा है. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप की ओर से की गई व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं.

वहीं, ओडिशा के कटक से आए एक अन्य श्रद्धालु दिव्यरंजन साहू ने कहा कि अदाणी की ओर से जारी प्रसाद सेवा काफी अच्छी है. मैंने यहां शरबत ग्रहण किया है, जिसकी क्वालिटी काफी अच्छी थी.

उन्होंने आगे कहा कि पहले बड़ी संख्या में यात्री आने के चलते कुछ लोग महंगे दामों पर खाद्य पदार्थों की बिक्री करते थे, लेकिन अदाणी ग्रुप की ओर से नि:शुल्क प्रसाद सेवा चलाए जाने के कारण यह स्थिति बदल गई है.

वहीं, एक अन्य श्रद्धालु अक्षय कुमार बारीक ने कहा कि मैं हर साल यहां आता हूं. पहले हमें होटलों से खरीदकर चीजें खानी पड़ती थी, लेकिन अदाणी ग्रुप की ओरे से प्रसाद सेवा शुरू किए जाने के कारण खाने पीने की चीजें नि:शुल्क मिल रही हैं. यहां सुबह-शाम भोजन के अलावा कोल्ड-ड्रिंक्स आदि की भी व्यवस्था है.

चेयरमैन गौतम अदाणी के विश्वास ‘सेवा ही साधना है’ के मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए अदाणी ग्रुप ने 26 जून से 8 जुलाई तक चलने वाले नौ दिवसीय उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को समर्थन देने के लिए बड़े पैमाने पर स्वयंसेवी पहल शुरू की है.

(न्यूज एजेंसी IANS से साभार)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

9 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

56 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago