फाइल फोटो @DhirendraShastri
Dhirendra Shastri In Patna: बिहार की राजधानी पटना में पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर से भगवा को लेकर हुंकार भरी है. पटना के सनातन महाकुंभ में दौरान रविवार को बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे. यहां भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश में गजवा ए हिंद चाहते हैं. इससे उलट हम भगवा ए हिंद चाहते हैं. शास्त्री ने साफ किया कि वो किसी एक पार्टी से नहीं हैं. उनकी अगर कोई पार्टी है तो वो केवल हिंदू हैं. वो उसी पार्टी के मेंबर हैं और उसी के लिए काम करते हैं.
ऐसा पहले बार नहीं है जब धीरेंद्र शास्त्री भगवा-ए-हिंद की बात किए हों. इससे पहले भी वो देश के कई हिस्सों में गजवा-ए-हिंद और भगवा-ए-हिंद को लेकर बात करते रहे हैं. आइये जानें पटना में उन्होंने और क्या-क्या कहा है?
पटना के सनातन महाकुंभ में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri Update) ने कहा कि हम भगवा-ए-हिंद चाहते हैं. हम किसी और के लिए बल्कि राष्ट्रवाद के लिए काम करते हैं. हालांकि, कुछ लोग यहां जातिवाद करते हैं. हम पहले भी बिहार आए हैं आगे भी आते रहेंगे. बिहार चुनाव के बाद मैं पदयात्रा करूंगा जिससे सनातन को एक सूत्र में जोड़ा जा सके.
खुद पर राजनीति के आरोपों धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri News) ने कहा कि मैं किसी पार्टी का नहीं हूं. मैं और किसी के लिए नहीं हिंद के लिए काम करता हूं और उसी पार्टी का हूं. हम लड़ने वालों में से हैं झुकने वालों में नहीं है. हम हार नहीं मानेंगे. सनातन को लोग जातियों में बांट रहे हैं लेकिन और ये जान लें एक माता-पिता के 4 बच्चे होते हैं तो वो संसार के लिए अलग होंगे लेकिन वह अपने परिजन के लिए बराबर होते हैं.
ये भी पढ़ें: नेमप्लेट विवाद: बाबा रामदेव बोले ‘सबके पूर्वज हिंदू, नाम छिपाना अनुचित’
पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri Statement)ने कहा कि देश में कहीं भाषा के नाम पर तो कहीं जाति के नाम पर लड़ाई चल रही है. तो कही लोग क्षेत्र के नाम पर लड़ रहे हैं. हमें न तो मुसलमानों से दिक्कत है और नहीं हूं ईसाइयों ने कोई दिक्कत है. बस हिंदुओं को काटो मत और उन्हें बांटों मत. हम पटना में रामनीति करने आए हैं.
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…
EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…
Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…