देश

दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था पर जे पी नड्डा का बड़ा बयान, पिछली सरकार पर फंड न खर्च करने का आरोप

दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार एक साथ स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में साफ कहा कि दिल्ली की पिछली सरकार को कुछ वर्षों में पर्याप्त फंड दिया गया, लेकिन उसे खर्च नहीं किया गया.

अब राजधानी में नई सरकार बनी है तो हालात बदल रहे हैं. वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी पुरानी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मोहल्ला क्लीनिक मॉडल’ सिर्फ एक दिखावा बताया. दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आज एक बड़ा कार्यक्रम हुआ, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने नियुक्ति पत्र बांटे और कई अहम बातें कहीं.

उन्होंने कहा कि 15 वर्ष के अंतराल के बाद ये घड़ी आई है. बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं. ये प्रक्रिया शुरू हुई हैं. मैं दिल्ली सरकार को बधाई देना चाहता हूं. नड्डा ने ये भी बताया कि केंद्र ने दिल्ली को 1700 करोड़ रुपये का फंड दिया था, लेकिन पिछली सरकार ने उसका उपयोग नहीं किया.

केंद्र ने दिल्ली को 1700 करोड़ रुपये का फंड दिया: जे पी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि हमने 2021 से लेकर फरवरी 2025 तक 1700 करोड़ रुपये का फंड दिल्ली सरकार को दिया था. लेकिन उस सरकार ने खर्च नहीं किया. अब रेखा सरकार को 8 महीने में इसका उपयोग करना है. हम जल देने के लिए तैयार थे, लेकिन उन्होंने लोटा उल्टा रखा हुआ था. केंद्रीय मंत्री ने बुजुर्गों की स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की योजना को लागू नहीं किया, लेकिन अब सरकार बदलने से हालात भी बदले हैं.

पिछली सरकार की प्राथमिकता सिर्फ प्रचार: रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सीधे निशाना साधाते हुए कहा कि पिछली सरकार की प्राथमिकता सिर्फ प्रचार थी, स्वास्थ्य नहीं. जो कल्चर पुरानी सरकार का था. गाना बजाना, बातें करना. उससे दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था एकदम खराब हो गई थी. 1000 मरीजों पर एक बेड भी नहीं था, दवाइयों की कमी थी, टेस्ट नहीं होते थे, स्टाफ की भारी कमी थी. और बात करते थे वर्ल्ड क्लास हेल्थ मॉडल की. पता नहीं कहां से मोहल्ला क्लीनिक खोज लाए थे, जिसकी हालत बेहद खराब थी.

दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए अब नई सरकार पूरी तरह एक्शन में नजर आ रही है. केंद्र सरकार भी सहयोग के मूड में दिख रही है, लेकिन सवाल ये है कि जिन दावों को अब हवा दी जा रही है, वो जमीन पर कब तक नजर आएंगे.


ये भी पढ़े: Bihar News: चिराग पासवान का ऐलान, लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव


भारत एक्सप्रेस

आदित्य द्विवेदी

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

2 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

31 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago