भारत की सबसे बड़ी एकीकृत परिवहन उपयोगिता कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ क्विंसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल (NQXT) के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है. इस अधिग्रहण से कंपनी 2030 तक 1 बिलियन टन प्रति वर्ष कार्गो हैंडलिंग के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेगी.
NQXT वर्तमान में 50 मिलियन टन प्रति वर्ष की नाममात्र क्षमता के साथ कार्य कर रहा है और FY25 में इसने 35 MMT का ऑल-टाइम हाई कार्गो हैंडल किया. इसमें 120 MTPA तक की हैंडलिंग क्षमता विकसित करने की स्पष्ट योजना और संभावनाएं हैं, जो वैश्विक बाजारों में क्वींसलैंड की संसाधनों की बढ़ती मांग को पूरा करेगी.
इस अधिग्रहण से APSEZ को 90% से अधिक का इनक्रिमेंटल ईबीआईटीडीए मार्जिन मिलने की उम्मीद है. अगले 4 वर्षों में NQXT का ईबीआईटीडीए A$400 मिलियन तक पहुंचने का अनुमान है. FY25 में इसने A$349 मिलियन का राजस्व और A$228 मिलियन का ईबीआईटीडीए दर्ज किया.
यह लेनदेन पूरी तरह नॉन-कैश बेसिस पर किया गया है, जिसमें APSEZ 14.38 करोड़ इक्विटी शेयरों का निर्गम करेगा. इस से प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी में 2.13% की वृद्धि होगी. कुल लेनदेन मूल्य A$3,975 मिलियन तय किया गया है.
NQXT एक प्राकृतिक डीप-वाटर मल्टी-यूज़र एक्सपोर्ट टर्मिनल है जो पर्यावरणीय, सामाजिक और शासन (ESG) मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है. इसका 50% से अधिक संचालन खर्च स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं के साथ होता है, और इसका कार्यबल विविधता से भरपूर है.
APSEZ के CEO अश्विनी गुप्ता ने कहा, “यह अधिग्रहण हमारी अंतरराष्ट्रीय रणनीति में एक निर्णायक कदम है, जिससे वैश्विक बाजारों तक पहुंच और दीर्घकालिक अनुबंधों की सुरक्षा मिलती है. NQXT हमारे ‘Growth with Goodness’ दृष्टिकोण का आदर्श उदाहरण है.”
NQXT ने A$10 बिलियन का योगदान क्वींसलैंड के सकल राज्य उत्पाद में दिया और इसके जरिए 8,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिला. टर्मिनल के वर्तमान ग्राहकों की औसत खान जीवन 60 वर्षों की है. FY25 में इसका माल 15 देशों को निर्यात किया गया, जिनमें 88% एशिया और 10% यूरोप को भेजा गया.
NQXT का अधिग्रहण APSEZ के लिए एक रणनीतिक उपलब्धि है, जो न केवल उसके वैश्विक विस्तार को गति देगा, बल्कि भारत की लॉजिस्टिक्स क्षमताओं को वैश्विक मंच पर और भी सशक्त बनाएगा.
ये भी पढ़ें: TMC सांसद साकेत गोखले की माफी और हर्जाना माफ करने की अपील ठुकराई, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथुन पर 28 नवंबर को दीप…
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत…
महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत…
पश्चिम बंगाल सरकार ने VB-G RAM G परियोजना के संविदाकर्मियों के मासिक मानदेय में 6,000…
Rohit Sharma Returns As MI Captain: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले रोहित शर्मा…
'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' के सेट पर एक्टर इमरान हाशमी की जुबान फिसल गई और…