देश

बिहार की नई ऊर्जा: भागलपुर परियोजना से बदलेगा राज्य का भाग्य

Adani Power Bihar Project: भारत की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी ने बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) को 2,274 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करने का कॉन्ट्रैक्ट जीता है. यह प्रोजेक्ट भागलपुर जिले के पीरपैंती में विकसित किया जाएगा.

सबसे कम बोली पर मिली सफलता

टेंडर प्रक्रिया में अदाणी पावर की बोली सबसे कम रही. कंपनी ने 6.075 रुपए प्रति किलोवाट घंटा पर बिजली आपूर्ति की पेशकश की.

तीन अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल प्लांट का निर्माण

कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी 800*3 मेगावाट क्षमता वाले तीन अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ग्रीनफील्ड पावर प्लांट बनाएगी. इनका निर्माण डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन और ऑपरेट (DBFOO) मॉडल पर होगा. पहली इकाई 48 महीनों में और अंतिम इकाई 60 महीनों में चालू की जाएगी.

अदाणी पावर का बयान

कंपनी के सीईओ एस.बी. ख्यालिया ने कहा कि बिहार में 2,400 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजना के विकास और संचालन के लिए बोली जीतना गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि यह प्लांट उन्नत तकनीक वाला होगा, कम उत्सर्जन करेगा और राज्य को विश्वसनीय व उच्च गुणवत्ता वाली बिजली प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध कराएगा.

रोजगार के नए अवसर

निर्माण प्रक्रिया के दौरान इस प्रोजेक्ट से 10,000-12,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. संचालन शुरू होने पर करीब 3,000 लोगों को स्थायी रोजगार मिलेगा.

ईंधन की व्यवस्था

इस प्लांट को केंद्र सरकार की शक्ति नीति के तहत आवंटित कोयला लिंकेज से ईंधन मिलेगा.

आगे की प्रक्रिया

कंपनी को समय पर एलओए (लेटर ऑफ अवार्ड) मिलने की उम्मीद है. इसके बाद राज्य की बिजली कंपनियों के साथ बिजली आपूर्ति समझौता (PSA) किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-फिलिपींस में ‘कलमेगी’ का कहर! 140 की मौत के बाद नेशनल इमरजेंसी घोषित, अब दूसरे तूफान ‘उवान’ का अलर्ट; जानें क्यों आते हैं इतने तूफान?

अदाणी पावर की मौजूदा क्षमता

अदाणी पावर भारत की सबसे बड़ी निजी थर्मल उत्पादक कंपनी है. इसकी स्थापित क्षमता 18,110 मेगावाट है जो गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में फैले 12 बिजली प्लांट से आती है. इसके अलावा गुजरात में 40 मेगावाट का एक सौर ऊर्जा प्लांट भी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा का निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

24 seconds ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 minutes ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

12 minutes ago

FSSAI का बड़ा फैसला, 6 महीने तक के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज पर लगेगी रोक

FSSAI ने 6 महीने तक के शिशुओं के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने…

18 minutes ago

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

50 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

1 hour ago