देश

Adipurush: डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को मिली सुरक्षा, जान को बताया था खतरा, देशभर में उठ रही फिल्म को बैन करने की मांग

Adipurush: फिल्म आदिपुरुष में विवादित संवाद लेखन और फिल्मांकन के खिलाफ जनता में रोष बढ़ता जा रहा है. हालात को देखते हुए फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला को पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है. इसके पहले मनोज मुंतशीर ने जान को खतरा बताते हुए मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी. फिल्म के रिलीज के बाद लोगों के बढ़ते गुस्से और धमकियों को देखते हुए मुबई पुलिस ने मनोज मुंतशिर को सुरक्षा मुहैया कराई है.

आदिपुरुष के लुक्स, VFX और कथानक को लेकर लोग ट्विटर पर लगातार मनोज मुंतशिर के अलावा फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत को ट्रोल कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लगातार लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. आरोप है कि फिल्म में रामायण के तथ्यों को गलत ढंग से पेश किया गया और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की गरीमा को तार-तार किया गया है. इस फिल्म में रामायण के हर पात्र को बेहद ही सतही और फूहड़ तरीके से पेश किया गया है. लोगों का सबसे ज्यादा गुस्सा फिल्म में गैर-जिम्मेदराना और सड़कछाप संवाद को लेकर है. जिसमें प्रभु श्रीराम से लेकर हनुमान जी को सड़कछाप भाषा बोलते दिखाया गया है.

मनोज मुंतशिर के खिलाफ लोगों में गुस्सा

हालांकि, मनोज मुंतशिर इसके बाद भी अपने तर्क को जस्टिफाई कराने में जुटे हैं. अलग-अलग मंचों से लगातार वह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने रामायण को असल रूप में नहीं, बल्कि प्रेरणा मानकर एक फिल्म बनाई है, जिसमें जान-बूझकर संवाद सतही रखे हैं. लोग मुंतशिर के तर्कों को पचा नहीं पा रहे हैं और उनकी खिंचाई सोशल मीडिया पर लगातार जारी है. अब भारी संख्या में लोग इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं. कई जगहों पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए और फिल्म को बंद कराने की कोशिश भी की है.

ये भी पढ़ें: Adipurush Box Office Collection: 2 दिन में 200 करोड़ से अधिक कमाने के बाद तीसरे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया? जानें

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने भी जताई आपत्ति

फिल्म के कंटेंट और बढ़ते बवाल के बीच केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “इस पर CBFC ने फैसला लिया है. फिल्म के निर्देशक और डायलॉग राइटर ने संवाद बदलने की बात कही है. भावनाओं को आहत करने का किसी को अधिकार नहीं है.”

गौरतलब है कि नेपाल में ‘आदिपुरुष’ को बैन कर दिया गया है. नेपाल में बैन होने के बाद भारत में ज्यादा रोष पनप गया है. लोगों का तर्क है कि फिल्म में लगातार प्रभु श्रीराम और संपूर्ण रामायण का मजाक बनाया गया है. यह श्रीराम में आस्था रखने वालों के संग खिलवाड़ है.

– भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

2 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

3 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट: पीएम की विदेश यात्राओं के उड़ान रिकॉर्ड आरटीआई में देने का CIC आदेश रद्द

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…

21 minutes ago

दिल्ली में दशानन को झटका! रावण से नहीं हुआ एक दिन इंतजार, खुद हुआ भस्म; देखें VIDEO

Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…

29 minutes ago