देश

Adipurush: सेंसर बोर्ड ने सबसे पहले देखी ‘आदिपुरुष’, इतने मिनट की है फिल्म, मिला ‘यू-सर्टिफिकेट’

फिल्म आदिपुरुष रिलीज़ के काफी करीब है, और यह फिल्म इस समय चर्चा विषय बनी हुई है. इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है. इस फिल्म को भूषण कुमार द्वारा निर्मित और ओम राउत द्वारा निर्देशित किया गया है. फिल्म आदिपुरुष को जिस तरह से लोगों का प्यार मिल रहा है वह इस बात का गवाह है कि इस फिल्म ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना चूकी है. अब इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से यू-सर्टिफिकेट भी मिल चुका है. जिसके बाद फिल्म आदिपुरुष ने लोगों का सब्र को तोड दिया है.  अब भारत में लोग इस फिल्म के रिलीज़ होने इंताजार में है.

आदिपुरुष’ को CBFC से मिला ‘यू’ सर्टिफिकेट

‘आदिपुरुष’ के लिए उलटी गिनती ऑफिशियली शुरू हो गई है. फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं वहीं अब मेकर्स ने अनाउंस किया है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने ऑफिशियली इसे यू सर्टिफिकेट दे दिया है. इसी के साथ बता दें कि हिंदी भाषा में फिल्म का रन टाइम 179 मिनट (2 घंटे 59 मिनट) है.

इसे भी पढ़ें : RBI : बैंकों में अबतक कुल 1.80 लाख करोड़ रुपये के 2,000 के नोट वापस आए

कितनी लंबी है फिल्म, क्या खास है?

फिल्म आदिपुरुष को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने ‘U’ सर्टिफिकेट देते हुए पास कर दिया है. इसका मतलब है कि फिल्म को हर उम्र के लोगों को देखने की अनुमति है. वहीं, आदिपुरुष की स्क्रीन टाइम की बात करें तो फिल्म दो घंटे 59 मिनट लंबी है. यानी फिल्म को देखने के लिए लगभग तीन घंटे देने होगे. दरअसल यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं के बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू की जानकारी युवा पीढ़ी को एक सकारात्मक संदेश देने का काम कर रही है. ओम राउत द्वारा प्रदर्शित यह फिल्म न सिर्फ दृश्य  भव्यता को प्रदर्शित करती है बल्कि भारतीय विरासत के सार , प्रेम, वफादारी और भक्ति की जड़ों को उजागर करके सामने लाती है, जिससे लोगों को प्रेरणा मिलेगी.

फिल्म के अहम किरदार

प्रभास और कृति सेनन स्टार आदिपुरुष को ओम राउत ने डायेरक्ट किया है. वहीं, भूषण कुमार की प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें. तो कृति और प्रभास के अलावा फिल्म में सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत नागे भी अहम रोल में हैं

Amzad khan

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago