देश

अपने 9 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने हेल्थ सेक्टर में क्या किया? गृह मंत्री अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां

Home Minister Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के हेल्थ सेक्टर में पिछले 9 सालों में किए गए कार्यों का जिक्र किया. अमित शाह ने कहा कि पिछले नौ साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश के स्वास्थ्य ढांचे में सुधार कर उसे प्राथमिक से तृतीयक स्तर पर पहुंचाया है और गरीबों के लिए पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया है.

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक ऐसा भविष्य पाया है जहां स्वास्थ्य सेवा अब विशेषाधिकार नहीं रह गयी है. उन्होंने कहा, ‘‘पिछले नौ साल के कार्यकाल में ‘सभी के लिए स्वास्थ्य’ के तहत भारत ने अपने स्वास्थ्य ढांचे में सुधार कर उसे प्राथमिक से तृतियक स्तर पर पहुंचाया जबकि गरीबों के लिए पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार सुनिश्चित किया गया.’’

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा को सभी की पहुंच में लाने के लिए प्रौद्योगिकी की परिवर्तनकारी शक्ति का उपयोग किया. उन्होंने कहा, ‘‘चाहे वह कोविड-19 रोधी टीका हो, टेलीमेडिसिन, अस्पताल में पंजीकरण हो या स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक पहुंच की बात हो, स्वास्थ्य सेवा अब नागरिकों की उंगलियों पर उपलब्ध है.

आयुष्मान भारत योजना के हैं कई लाभ

वहीं अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के लिए मोदी सरकार की प्रमुख पहल आयुष्मान भारत योजना को लागू करना है, जिसके तहत पात्र लोगों को प्रति वर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य लाभ बीमा उपलब्ध होगा. यह सुनिश्चित करने के लिए कि योजना के लाभ से विशेष रूप से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग समेत कोई भी वंचित नहीं रह जाए, योजना में परिवार के आकार और आयु पर कोई सीमा नहीं रखी गई है. अधिकारियों ने कहा कि योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्च भी शामिल हैं और पहले से मौजूद सभी शर्तें बीमा के पहले दिन से कवर की जाती हैं. योजना के तहत, लाभार्थी को अस्पताल में भर्ती होने पर परिवहन भत्ता भी दिया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago