देश

Ahmedabad: अहमदाबाद का नाम ‘कर्णावती’ करने की उठने लगी मांग, कांग्रेस ने कहा- ये पेपर लीक से ध्यान हटाने की कोशिश

Ahmedabad: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम बदलने की मांग जोर पकड़ती जा रही है. इसको लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. वहीं अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुजरात के अहमदाबाद शहर का नाम बदलने की मांग उठाई है. एबीवीपी ने कहा है कि संगठन अहमदाबाद का नाम बदलकर ‘कर्णावती’ करने के लिए एक अभियान शुरू करेगा.

एबीवीपी शुरू करेगा अभियान

अहमदाबाद का नाम बदलकर ‘कर्णावती’ करने का अभियान शुरू करने का प्रस्ताव एबीवीपी (ABVP) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय छात्र सम्मेलन के दौरान पारित किया गया. एबीवीपी की गुजरात इकाई की सचिव युति गाजरे ने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान बताया, “अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती करने के लिए यहां आयोजित एक ‘छात्र सम्मेलन’ में 5,000 छात्रों द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया. हम मामलतदार (राजस्व अधिकारी), जिलाधिकारी, कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को और जहां कहीं भी अपनी मांग रखने की हमें जरूरत महसूस होगी, ज्ञापन देंगे.”

यह कदम गुजरात के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के उस बयान के लगभग पांच साल बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि अगर कानूनी अड़चनों को दूर कर जरूरी समर्थन मिलता है तो भाजपा सरकार अहमदाबाद का नाम बदलकर ‘कर्णावती’ करने की इच्छुक है.

ये भी पढ़ें: Madya Pradesh: जिलाध्यक्षों को होल्ड करने के कांग्रेस के फैसले पर CM शिवराज ने कसा तंज- जनता भी उनको होल्ड पर ही रखने वाली है

कांग्रेस का आरोप- पेपर लीक से ध्यान हटाने की कोशिश

इस बीच, कांग्रेस ने दावा किया कि अहमदाबाद का नाम बदलने का मुद्दा प्रश्नपत्र लीक होने के मुद्दे से युवाओं का ध्यान भटकाने के लिए दक्षिणपंथी छात्र संगठन द्वारा उठाया जा रहा है. बता दें कि प्रश्नपत्र लीक होने के बाद, हाल में पंचायत कनिष्ठ लिपिक परीक्षा को रद्द करना पड़ा था. इस पर युवा कांग्रेस के प्रवक्ता कपिल देसाई ने कहा, “भाजपा हर स्तर पर सत्ता में है और अगर एबीवीपी वास्तव में अहमदाबाद का नाम कर्णावती करने के लिए गंभीर है तो वह इसे बिना किसी कठिनाई के पूरा कर लेगी, जैसे (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) योगी आदित्यनाथ समय-समय पर करते हैं.” इसके पहले, लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मण नगरी करने की मांग उठती रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

1 hour ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago