देश

Cow Hug Day: वैलेंनटाइन डे की जगह मनाएं ‘काउ हग डे’, पशु कल्याण बोर्ड की अनोखी अपील

Valentine Day: दुनियाभर में 14 फरवरी को ‘वैलेंटाइन डे’ मनाया जाता है. वैलेंटाइन्स डे वीक की शुरुआत सात फरवरी से शुरू होती है और ये 14 फरवरी तक चलता है. इसलिए ज्यादातर कई लोग फरवरी महीने को प्रेम का महीना भी कहते हैं. हालांकि ऐसा भी नहीं है वैलेंटाइन्स डे के दिन केवल अपने पार्टनर से ही प्यार किया जाए, आज इंसान या जानवरों से भी प्यार करके इस दिन को मना सकते हैं.

भारत में वैलेंटाइन्स डे मनाने का क्रेज तेजी बढ़ा है. इसी सिलसिले में भारत के पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) ने देशवासियों से अपील की है कि 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ (Cow Hug Day) मनाएं. बोर्ड की तरफ से लोगों से अपील की गई है कि 14 फरवरी के दिन गाय को गले लगाकर प्यार करें.

‘गाय भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है’

भारत सरकार के मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के निर्देशानुसार पशु कल्याण बोर्ड की ओर से जारी की गई अपील में कहा गया है “हम सब जानते हैं कि गाय भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, हमारे जीवन को बनाए रखती है और पशुधन और जैव विविधता का प्रतिनिधित्व करती है. मानवता को सब कुछ प्रदान करने वाली मां के समान पोषक प्रकृति के कारण इसे कामधेनु और गौमाता के नाम से जाना जाता है.”

यह भी पढ़ें-    Madya Pradesh: जिलाध्यक्षों को होल्ड करने के कांग्रेस के फैसले पर CM शिवराज ने कसा तंज- जनता भी उनको होल्ड पर ही रखने वाली है

‘वैदिक परंपराएं लगभग लगभग खत्म होने की कगार पर हैं’

पशु कल्याण बोर्ड की अपील में कहा गया है कि ”हमार समय में पश्चिमी संस्कृति की विकास की वजह से वैदिक परंपराएं लगभग लगभग खत्म होने की कगार पर हैं. फॉरेन कल्चर की चकाचौंध ने हमारी भौतिक संस्कृति और विरासत को भूला हुआ बना दिया है. गाय के बेहद ज्यादा फायदों को देखते हुए, गाय को गले लगाने से जज्बाती समृद्धि आएगी, व्यक्तिगत और सामूहिक खुशी बढ़ेगी. इसलिए, गौमाता के महत्व को ध्यान में रखते हुए सभी गाय प्रेमी 14 फरवरी को काउ हग डे के रूप में भी मना सकते हैं और जीवन को खुशहाल और सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ बना सकते हैं.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

14 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

28 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

33 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

34 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

45 minutes ago