यूटिलिटी

Reliance Jio और GSMA ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी डिजिटल स्किल प्रोग्राम

Reliance Jio और GSMA ने राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल कौशल कार्यक्रम (Digital Skills Program) की शुरुआत की है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और सीमांत व निम्न आय वर्ग के व्यक्तियों को डिजिटल पहुंच का सार्थक उपयोग करने में मदद करने के लिए आवश्यकता-आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना है.

GSMA की ‘मोबाइल जेंडर गैप रिपोर्ट 2022’ के अनुसार, भारत में पुरुषों की तुलना में महिलाओं द्वारा मोबाइल इंटरनेट का उपयोग करने की संभावना 41 प्रतिशत कम है. 248 मिलियन पुरुषों की तुलना में भारत में कुल 330 मिलियन महिलाएं अभी भी मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करती हैं. साक्षरता और डिजिटल कौशल की कमी मोबाइल इंटरनेट के इस्तेमाल में आने वाली सबसे बड़ी बाधाएं हैं.

इस कार्यक्रम के अंतर्गत, GSMA और जियो की टीमों ने डिजिटल कौशल की कमी का आकलन करने और आवश्यकता-आधारित डिजिटल कौशल ट्रेनिंग टूलकिट विकसित करने के लिए एक साथ काम किया है. ट्रायल फेज के दौरान यूपी और तमिलनाडु के 1,000 से अधिक ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया और डिजिटल ट्रेनिंग टूलकिट के शोधन के लिए इनपुट प्रदान किया.

ये भी पढ़ें: Jio की True 5G सर्विस देश के 10 और शहरों में लॉन्च, अब 236 शहरों तक पहुंची सर्विस

रिलायंस जियो की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि मोबाइल तकनीक में महिलाओं को सशक्त बनाने की ताकत है, जिससे वे अधिक कनेक्टेड, स्वतंत्र और सुरक्षित महसूस कर सकें. उन्होंने कहा कि देश भर में महिलाओं को डिजिटल स्किल ट्रेनिंग देने के लिए इस कार्यक्रम में GSMA के साथ साझेदारी करने पर हमें गर्व है. अगले कुछ महीनों में रिलायंस जियो और रिलायंस फाउंडेशन दोनों ही इस कार्यक्रम को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

12 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

29 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

51 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

51 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago