Gangster Sanjeev Jeeva
Alert In UP: लखनऊ की सिविल कोर्ट में माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया है. खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में अतिरिक्त सतर्कता व सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. जानकारी सामने आ रही है कि, डीजीपी मुख्यालय ने अदालत परिसरों की सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता करने के भी निर्देश दिए हैं.
इसी के साथ डीजीपी ने चेकिंग की व्यवस्था को भी और मजबूत किए जाने का निर्देश दिया है. स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि, सभी जिलों में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा किए जाने के साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए. इसी के साथ ये भी निर्देश दिए गए हैं कि, कोर्ट में पेशी पर आने वाले आरोपितों की सुरक्षा को लेकर खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया जाए. साथ ही ये भी निर्देश दिए गए हैं कि, अभिसूचना संकलन कर आरोपितों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार की ओर से जारी निर्देश में प्रत्येक जिले में सोशल मीडिया सेल को भी पूरी तरह सक्रिय किए जाने का निर्देश दिया गया है. इसी के साथ ये भी कहा गया है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सभी जिलों में न्यायधीश/जिला मजिस्ट्रेट के साथ ही बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कोर्ट परिसरों में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराएं. ताकि कहीं पर भी कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो. बता दें कि जीवा हत्याकांड को देखते हुए सभी जिलों में पूरी सतर्कता व पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए गए हैं.
अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या के बाद स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि अभियुक्तों को पेशी पर लाने से पहले उनके संबंध में सूचनाएं एकत्र करके सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं. निर्देश में इसके लिए सोशल मीडिया की मदद लेने की भी बात कही गई है. इसी के साथ शहरों में धारा144 लागू कर दी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…
Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…
Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…
ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर…
Greater Noida 5 Dead Case: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में 5 मौतों के पीछे क्या…