होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Dhan Prapti Ke Upay: हर व्यक्ति के अपने गुण और अवगुण होते हैं, साथ ही उसके कर्म और भाग्य भी यह तय करते हैं कि वह कैसा जीवन जिएगा. कई बार तमाम कोशिशों के बाद भी व्यक्ति को सुखी और समृद्ध जीवन नहीं मिल पाता है तो उसके लिए धर्म-ज्योतिष में दिए गए उपाय आजमाए जा सकते हैं. इन उपायों से व्यक्ति की कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं, लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं. धन की आवक बढ़ती है. आज हम धन प्राप्ति के कुछ ऐसे ही अचूक उपाय जानते हैं.
देवी-देवताओं की कृपा पाने, कुंडली से ग्रह दोष दूर करने और धनवान बनने में कुछ मंत्र बेहद कारगर साबित होते हैं. इन मंत्रों में बहुत शक्ति होती है, जो जल्द ही असर दिखाती है.
– धन प्राप्ति का एक बहुत अच्छा उपाय है कि प्रत्येक सोमवार को पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा की जाए. इसके लिए शिव मंदिर में जाकर कच्चे दूध मिले जल से शिवलिंग का अभिषेक करें. इसके बाद अभिमंत्रित रुद्राक्ष की माला से ‘ॐ सोमेश्वराय नमः’ का 108 बार जाप करें. इसके साथ ही हर पूर्णिमा के दिन जल में दूध मिलाकर चंद्र देव को अर्ध्य दें. इससे आपके करियर में खूब तरक्की होगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी.
– यदि बार-बार धन हानि हो रही हो, घर में धन टिक नहीं रहा हो तो किसी भी सोमवार या शनिवार के दिन तुलसी के 11 पत्ते और 2 दाने केसर के साथ थोड़ा सा गेहूं पीस लें. – फिर इस आटे को आटे की डिब्बी में मिला लें और इससे बनी रोटियां खाएं. आपके घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास रहेगा और धन की आमद तेजी से बढ़ेगी. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. इस उपाय को कुछ महीनों तक आजमाएं.
– मां लक्ष्मी और त्रिदेव- पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से ब्रह्मा, विष्णु, महेश प्रसन्न होते हैं. कुंडली के कई दोष दूर होते हैं. जीवन की परेशानियां, बाधाएं दूर होती हैं, जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
– धन प्राप्ति का एक और अच्छा उपाय है कि मिट्टी के बर्तन में लाल कपड़े में बंधा सोने या चांदी का सिक्का रखें. फिर उस मिट्टी के बर्तन को ऊपर तक धान या गेहूं या चावल से भर दें. इस बर्तन को घर के वायव्य कोण में रखें. मां लक्ष्मी की कृपा से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी.
– हर शुक्रवार मां लक्ष्मी की पूजा करें. पूजा के दौरान सोने के किसी भी आभूषण को साफ रखें. उस पर केसर का तिलक लगाएं, फिर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. साथ ही ‘ॐ लक्ष्मीपतये नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे धन का भरपूर लाभ होगा.
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…