देश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 18 राज्यों के मुख्य सचिव कोर्ट में हुए पेश, जानें क्यों और क्या है मामला

जजों के बकाया पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान पर द्वितीय राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग के सिफारिशों के अनुपात नही करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 18 राज्यों के मुख्य सचिव कोर्ट में पेश हुए. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि न्यायिक अधिकारियों के वेतन, पेंशन और भत्तों से जुड़े बकाया के भुगतान पर कोर्ट ने कहा कि जिन राज्यों ने बकाया भुगतान कर दिया, उनके मुख्य सचिव को आगे कोर्ट में पेश होने की जरूरत नही है.

कोर्ट ने यह भी कहा कि हमें राज्यों के मुख्य सचिवों, वित्त सचिवों को तलब करने में कोई खुशी नही होती है लेकिन जब राज्यों के वकील लगातार अनुपस्थित रहे तब जाकर सचिवों को तलब करना पड़ा. कोर्ट ने पिछली सुनवाई में दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, बिहार, ओडिसा, केरल सहित 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव को समन जारी कर पेश होने का आदेश दिया था.

ये भी पढ़ें-Maharashtra: सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की टूटी प्रतिमा…विवाद बढ़ने के बाद दो के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई ने पूछा कि वे कौन से राज्य हैं जिन्होंने पेंशन की सिफारिशों का अनुपालन किया है? राज्यों के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, मेघालय, हिमाचल प्रदेश ने फंड उपलब्ध कराया है. चार सप्ताह के भीतर राज्य द्वारा इसका अनुपालन किया जाएगा. इसके।अलावे कोर्ट ने कहा कि जिन राज्यों ने इसका अनुपालन नही किया है. वो जल्द अनुपालन करें. पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि पेंशन से संबंधित कई मामले काफी गंभीर है.

सीजेआई ने कहा था कि जिला अदालतों के रिटायर्ड जजों को सिर्फ 15000 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलता है. कोर्ट ने कहा था कि एक मामले में तो एक महिला जज साल में 96000 हजार यानी प्रत्येक माह 8000 रुपये पेंशन मिल रहा है. सीजेआई ने यह भी कहा था कि अब जिला अदालतों के जज पदोन्नति होकर हाई कोर्ट आये है। लेकिन उस समय तक उनकी उम्र 56-57 साल हो चुकी होती है.

इस उम्र में वो आर्बिट्रेशन का मामले में नही ले रहे है और उनको 30000 हजार रुपये पेंशन मिलती है. इसलिए इस मुद्दे पर सरकार को विचार करने की जरूरत है. कोर्ट ने कहा था कि लंबी सेवा के बाद, वे कैसे सर्वाइव करेंगे? यह उस तरह का सेवा कार्यालय है, जहां आप पूरी तरह से अक्षम हो जाते है. आप अचानक प्रेक्टिस में नही कूद सकते है और 61-62 साल की उम्र में हाई कोर्ट में वकालत शुरू नही कर सकते हैं.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ऑल इंडिया जजेज एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई कर रहा है. जिस याचिका पर पूर्व में दूसरे राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए निर्देश दिए थे. इस बारे में एमिकस क्यूरी के. परमेश्वर से राज्यों से हलफनामों के हवाले से कहा कि विभिन्न राज्य सिफारिशें लागू करने से भारी वित्तीय बोझ का जिक्र कर विरोध कर रहे है. राज्यों का कहना है कि पेंशन में केंद्र सरकार योगदान दे तो वह इसे लागू कर सकते है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

हर 5 दिन में एक मंजिल! बुर्ज खलीफा से आगे निकल रही — क्या अब यही होगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत?

JEDDAH TOWER RECORD SPEED: सऊदी अरब के जेद्दा शहर में निर्माणाधीन 'जेद्दाह टॉवर' (पूर्व में…

12 minutes ago

सीने पर खाईं 5 गोलियां, फिर भी कब्जे में लिए पाक के टैंक: पढ़ें महावीर चक्र विजेता मेजर आशाराम त्यागी की अमर गाथा

1965 के भारत-पाक युद्ध में डोगरई की जंग के हीरो और महावीर चक्र विजेता मेजर…

16 minutes ago

‘प्लीज मेरा पैर काट दो…’, 20 साल की लड़की को ऐसी किस बिमारी ने जकड़ा, जो कटवाई खुद की ही टांग

ब्रिटेन की 20 साल की जेस बर्किनशॉ ने कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम (CRPS) नाम की…

32 minutes ago

पाकिस्तान में हिटलर राज? इमरान की बहनों को बख्तरबंद गाड़ी में उठा ले गई पुलिस

Imran Khan Sisters Arrest: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीनों बहनों को सुरक्षा…

39 minutes ago

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के पिता से मिले पीएम मोदी, ब्रज क्षेत्र पर लिखी गई उनकी पुस्तक को खुद किया स्वीकार

शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे किया अपना…

53 minutes ago

‘तू छोले बेचने गया था…’, 3-0 से हार के बाद बाबर आजम पर भड़के वसीम अकरम, कप्तानी पर उठाए सवाल

Babar Azam Captaincy Controversy: वसीम अकरम ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए…

1 hour ago