देश

अंतरिक्ष से लौटन के बाद Shubhanshu Shukla ने साझा की बचपन की यादें, कही ये बात

भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) ने रविवार को दिल्ली के सुब्रतो पार्क स्थित वायुसेना साभागार में स्कूली छात्रों से मुलाकात की और उन्हें अपने जीवन की कहानी को सुनाकर उत्साहित किया. उन्होंने बताया कि बचपन में वे बेहद शर्मीले और संकोची थे लेकिन राकेश शर्मा की अंतरीक्ष यात्रा की कहानियों ने उन्हें उड़ान भरने का सपना दिखाया.

शुभांशु शुक्ला ने क्या कहा?

शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) ने भारतीय वायु सेना में शामिल होने के सफर को शेयर करते हुए कहा कि एक दोस्त के कहने पर उन्होंने NDA का फॉर्म भरा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने बताया कि वायुसेना का ट्रेनिंग उन्हें हर चुनौती से लड़ने के लिए तैयार करता है और यहीं उन्हें अंतरिक्ष तक ले गया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित

कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) और गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) के लिए चुने गए तीन और अंतरिक्ष यात्रियों को सम्मानित किया. इन दौरान शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम-4 मिशन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की 20 दिन की यात्रा के अनुभव भी शेयर किए. उन्होंने बताया,

“अंतरिक्ष में एक दिन में 16 सूर्योदय और 16 सुर्यास्त देखना एक अद्भुत अनुभव था. अंतरिक्ष से पृथ्वी का रात्रि दृश्य सबसे खूबसूरत होता है. इस मिशन से मिली सिखें भारत के गगनयान मिशन के अंतरिक्ष केंद्र की नींव मजबूत करेंगी.

बच्चों ने शुभांशु शुक्ला से की मुलाकात

कार्यक्रम में शामिल 100 से अधिक छात्रों ने उनसे मुलाकात की. कुछ बच्चों का कहना था कि वो शुभांशु शुक्ला को अब अपना आदर्श मानते हैं और वायू सेना में शामिल होकर लड़ाकू विमान उड़ाना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें-8 साल बाद दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ा, न्यूनतम किराया 11 रुपया तो अधिकतम 64 रुपया

शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) ने युवाओं से कहा,

“हमारे सपने बड़े हैं और हमारी दिशा सही है. अब हमें उन्हें साकार करने के लिए आपकी जरूरत है. जिज्ञासु बने रहें, संभावनाएं अनंत हैं.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी! हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

41 seconds ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

4 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

16 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

17 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

34 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

36 minutes ago