Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

8 साल बाद दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ा, न्यूनतम किराया 11 रुपया तो अधिकतम 64 रुपया

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने पूरे आठ साल बाद मेट्रो किराए में बढ़ोतरी की है जो आज यानी 25 अगस्त 2025 से लागू हो गई है.

Delhi Metro का किराया बढ़ा 8 साल बाद

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने पूरे आठ साल बाद मेट्रो किराए में बढ़ोतरी की है जो आज यानी 25 अगस्त 2025 से लागू हो गई है. अब दिल्ली मेट्रो का न्यूनतम किराया 11 रुपया और अधिकतम 64 रुपया हो गया है. यह बदलाव सभी मेट्रो लाइनों पर लागू होगा जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किराए में 1 रुपया से लेकर 5 रुपया तक की बढ़ोतरी की गई है.

इससे पहले किराए में कब हुआ था बदलाव?

इससे पहले 2017 में किराए में संशोधन हुआ था. ये बदलाव चौथी किराया निर्धारण समिति (FFC) की सिफारिशों के आधार पर किया गया था. तब न्यूनतम किराया 10 रुपया और अधिकतम 60 रुपया था. DMRC ने इस बार किराए में मामूली बढ़ोतरी की बात कही है जो यात्रा की दूरी के आधार पर तय की गई है.

स्मार्ट कार्ड इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को राहत

हालांकि स्मार्ट कार्ड इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को राहत दी गई है. उन्हें हर यात्रा पर 10% की छूट मिलती रहेगी. इसके अलावा ऑफ-पीक घंटों यानी सुबह 8 बजे से पहले, दोपहर 12 से शाम 5 बजे के बीच और रात 9 बजे के बाद यात्रा करने पर अतिरिक्त 10% की छूट भी मिलेगी.

देश का सबसे बड़ा नेटवर्क दिल्ली मेट्रो

दिल्ली मेट्रो देश का सबसे लंबा मेट्रो नेटवर्क है जिसकी कुल लंबाई 394 किलोमीटर है. यह 12 कॉरिडोर पर फैला हुआ है और नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन और रैपिड मेट्रो गुरुग्राम को भी शामिल करता है. कुल मिलाकर यह नेटवर्क 289 स्टेशनों को जोड़ता है.

इसे भी पढ़ें-दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट स्टारशिप का टेस्ट फिर टला, ग्राउंड सिस्टम में खराबी के चलते लिया गया फैसला

रोजाना लाखों यात्री रते हैं सफर

दिल्ली मेट्रो को राजधानी की सांस माना जाता है जो रोजाना लाखों यात्रियों को सफर की सुविधा देती है. किराए में यह बढ़ोतरी भले ही मामूली हो लेकिन यात्रियों को अब अपनी जेब थोड़ा और ढीली करनी पड़ेगी. DMRC का कहना है कि सेवा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए यह बदलाव जरूरी था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital