पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर बंटी बैंस पर हमले के बाद अब जान से मारने की धमकी दी गई है. बंटी बैंस म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं और सिद्धू मूसेवाला के म्यूजिक वीडिओज़ गीतों को कंपोज और प्रोड्यूस करते रहे हैं. बता दें कि मोहाली के सेक्टर-79 में एक रेस्टोरेंट के बाहर बंटी बैंस पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की.
बाल बाल बचे “बंटी बैंस”
हमलावरों ने सेक्टर 79 में कटानी प्रीमियम ढाबे पर गोलीबारी की ,जहां पंजाबी गीतकार बंटी बैंस अपने परिवार और दोस्तों के साथ डिनर कर रहे थे. बंटी बैंस ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की, और उसके 30 मिनट बाद रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं. सौभाग्य से, वे उस समय रेस्तरां में नहीं थे. एडीजीपी जसकरन सिंह ने बताया कि यह पैटर्न जबरन वसूली से संबंधित लग रहा है और इस मामले में जांच भी शुरू कर दी गयी है है.
इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने पल्लदम में जर्मन सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन और उनकी मां से की मुलाकात
मोस्ट वांटेड लकी पटियाल पर जताया शक
बंटी ने हमला कराने का शक मोस्ट वांटेड गैंगस्टर लकी पटियाल पर जताया है. लकी पटियाल फिलहाल कनाडा में रह रहा है. बताया जा रहा है कि वो लारेंस बिश्नोई गैंग का एंटी है और बंबिहा गैंग को खुद वही लीड कर रहा है.
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…
EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…
Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…