Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सिद्धू मूसे वाला के बाद अब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े बंटी बैंस पर हुआ हमला, मिली जान से मारने की धमकी

बंटी बैंस म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं और सिद्धू मूसेवाला के म्यूजिक वीडिओज़ गीतों को कंपोज और प्रोड्यूस करते रहे हैं.

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर बंटी बैंस पर हमले के बाद अब जान से मारने की धमकी दी गई है. बंटी बैंस म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं और सिद्धू मूसेवाला के म्यूजिक वीडिओज़ गीतों को कंपोज और प्रोड्यूस करते रहे हैं. बता दें कि मोहाली के सेक्टर-79 में एक रेस्टोरेंट के बाहर बंटी बैंस पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की.

बाल बाल बचे “बंटी बैंस”

हमलावरों ने सेक्टर 79 में कटानी प्रीमियम ढाबे पर गोलीबारी की ,जहां पंजाबी गीतकार बंटी बैंस अपने परिवार और दोस्तों के साथ डिनर कर रहे थे. बंटी बैंस ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की, और उसके 30 मिनट बाद रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं. सौभाग्य से, वे उस समय रेस्तरां में नहीं थे. एडीजीपी जसकरन सिंह ने बताया कि यह पैटर्न जबरन वसूली से संबंधित लग रहा है और इस मामले में जांच भी शुरू कर दी गयी है है.

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने पल्लदम में जर्मन सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन और उनकी मां से की मुलाकात

मोस्ट वांटेड लकी पटियाल पर जताया शक

बंटी ने हमला कराने का शक मोस्ट वांटेड गैंगस्टर लकी पटियाल पर जताया है. लकी पटियाल फिलहाल कनाडा में रह रहा है. बताया जा रहा है कि वो लारेंस बिश्नोई गैंग का एंटी है और बंबिहा गैंग को खुद वही लीड कर रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital