देश

कनाडा में मंदिरों पर हुए हमले के बाद PM Modi ने की तीखी टिप्पणी, बोले- ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं

भारत और कनाडा के बीच बढ़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, इसी बीच दो हिंदू मंदिरों पर हुए हमले के बाद अब स्थिति और भी खराब हो गई है. मंदिरों पर हुए इस हमले को लेकर पीएम मोदी ने कड़ी निंदा की है.

पीएम मोदी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि “मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं. हिंसा की ऐसी हरकतें भारत के संकल्प को कभी कमजोर नहीं करेंगी.’ हम उम्मीद करते हैं कि कनाडाई सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी और कानून का शासन कायम रखेगी.”

मंदिर में घुसकर मारपीट

बता दें कि सोमवार (4 नवंबर) को कनाडा में दो मंदिरों में तोड़फोड़ की गई और वहां पर मौजूद लोगों के साथ मारपीट की गई. ये हमला टोरंटो के ब्रैम्पटन में स्थित हिंदू सभा के मंदिर किया गया. बैंकूवर के सर्दी में हिंदू टेम्पल के बाहर भी बवाल हुआ.

यह भी पढ़ें- कनाडा में वाणिज्य दूतावास के अधिकारी धमकी और हिंसा से नहीं डरेंगे: विदेश मंत्री

हमला और हाथापाई करने का आरोप प्रो खालिस्तानी समर्थकों पर लगा है. मंदिर में भीड़ पीले रंग के खालिस्तानी झंडे लेकर घुसी. झंडे के डंडों से मंदिर कैम्पस में मौजूद लोगों पर हमला किया, हाथापाई की और ये सब तस्वीरें कैमरों में रिकॉर्ड हुईं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago