खेल

क्लीन स्वीप के बाद भी भारत पर इस आस्ट्रेलियाई दिग्गज को रोहित आर्मी पर भरोसा, कहा- BGT में वापसी कर सकती है India

घरेलू जमीन पर न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप झेलने के बाद टीम इंडिया पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट को लगता है कि इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जिस तरह रोहित ब्रिगेड वापसी करेगी, वह देखना दिलचस्प होगा. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है. यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए गहरा झटका था क्योंकि 12 साल में पहली बार कोई घरेलू सीरीज हारी है.

गिलक्रिस्ट ने फॉक्स स्पोर्ट्स से कहा, “हार का प्रभाव टीम के मनोबल पर पड़ता है. उन्हें खुद से काफी कठिन सवाल पूछने होंगे. मैं यह उम्मीद नहीं कर रहा हूं कि वे आसानी से हार जाएंगे, लेकिन उस हार के बाद, और खासकर यह देखते हुए कि यह एक क्लीन स्वीप था – मुझे लगता है कि आंतरिक तौर पर कुछ सवाल उठेंगे, और क्रिकेट के प्रति जुनून रखने वाले देश के लोगों की बदलाव की उम्मीद, चाहत और दबाव सभी खिलाड़ियों के कंधों पर होगा. मुझे याद नहीं आता कि उनके साथ कब ऐसा हुआ था कि वे कोई सीरीज हारे हों, क्लीन स्वीप की तो बात ही छोड़ दीजिए.”

देखना दिलचस्प होगा कि वे इस चुनौती से कैसे उबरते हैं

उन्होंने आगे कहा, “कुछ उम्रदराज खिलाड़ी हैं जो शायद खुद पर थोड़ा संदेह करना शुरू कर दें. भारतीय टीम में कुछ उच्च श्रेणी के क्रिकेटर हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि वे इस चुनौती से कैसे उबरते हैं.” भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछले दो टेस्ट सीरीज 2018/19 और 2020/21 में अपना दबदबा बनाते हुए दोनों में 2-1 से जीत दर्ज की है.

भारत के पास अब भी ट्रंप कार्ड हैं

पूर्व स्पिनर कैरी ओकीफे को लगता है कि मेहमान टीम में अभी भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत की हैट्रिक दिलाने में सक्षम हैं. हालांकि उन्होंने माना कि कुछ दिग्गज खिलाड़ी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. उन्होंने कहा, “भारत के पास अब भी ट्रंप कार्ड हैं. इसलिए यह टीम खतरनाक हैं. जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत निश्चित रूप से टीम इंडिया के एक्स फैक्टर हैं. शुभमन गिल बेहतरीन नंबर तीन के रूप में उभरेंगे. यदि टर्न मिलता है तो रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन भी शानदार हो सकते हैं.

अपने करियर के अंतिम पड़ाव में रोहित और विराट

उन्होंने कहा कि रोहित और विराट अपने करियर के अंतिम पड़ाव में हैं और ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का दौरा कठिन हो सकता है. कप्तान रोहित एक-दो टेस्ट खेलने से वंचित रह सकते हैं. विराट कोहली शानदार खिलाड़ी हैं और यदि उनका बल्ला जमकर बोलता है तो भारत सीरीज जीत सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

7 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

28 minutes ago

नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष का किया था मर्डर, धनतेरस पर तीनों बदमाशों का हो गया एनकाउंटर; पटना में कोहराम

Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…

32 minutes ago

‘छोटे सरकार’ का भौकाल: पटना से प्रयागराज तक सड़क पर दहाड़े अनंत सिंह, देखें स्वागत का धांसू VIDEO

Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा…

47 minutes ago

रूस पर मेहरबान हैं ट्रंप! रूसी तेल बैन करने वाले अपने ही देश के कानून पर क्यों उठाए सवाल?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…

53 minutes ago