देश

‘नासिक आने से पहले ट्रेन में बड़ा धमाका होगा’, फ्लाइट के बाद अब मुंबई हावड़ा मेल में ब्लास्ट की दी गई धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

सोमवार को मुंबई हावड़ा मेल (Mumbai Howrah mail) में ब्लास्ट की धमकी दी गई. जांच एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं और उन्होंने पूरी ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया. धमाके की धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी गई थी. सोशल मीडिया पोस्ट में टाइमर के जरिए नासिक के बाद धमाके की धमकी दी गई. ‘एक्स’ पोस्ट में महाराष्ट्र पुलिस के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है.

ट्रेन में चलाया गया तलाशी अभियान

बम धमाके की घटना के बाद मुंबई हावड़ा मेल को सोमवार सुबह चार बजे जलगांव में रोककर तलाशी ली गई. करीब दो घंटे सघन जांच के बाद सुरक्षाकर्मियों को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, ऐसे में बम मिलने की धमकी मात्र अफवाह साबित हुई.

फजलुद्दीन नामक अकाउंट के जरिए ट्रेन को उड़ाने की धमकी दी गई. इसमें लिखा था कि “क्या रे हिंदुस्तानी रेलवे आज सुबह खून के आंसू रोओगे तुम लोग आज फ्लाइट में भी बम रखवाया है और 12809 ट्रेन में भी रखवाया है नासिक आने से पहले बड़ा धमाका होगा.”

फ्लाइट में बम ब्लास्ट की मिली धमकी

बता दें कि इससे पहले मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी भी मिली. इसके बाद हवाई जहाज को दिल्ली की तरफ डायवर्ट कर दिया गया. फिलहाल तलाशी जारी है. जिसके बाद विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां फ्लाइट की गहनता से जांच कर रही हैं.

दिल्ली पुलिस की ओर से इसे लेकर जानकारी उपलब्ध कराई गई है. कहा गया है, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को फ्लाइट में बम की धमकी के मद्देनजर दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया. विमान फिलहाल आईजीआई एयरपोर्ट पर खड़ा है और उसमें सवार यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया के फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में बम होने की मिली थी धमकी

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया विमान ने देर रात 2 बजे मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी. विमान न्यूयॉर्क जा रहा था. फ्लाइट को टेकऑफ हुए थोड़ा ही वक्त बीता था कि उसे बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद दिल्ली डायवर्ट कराया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

4 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

4 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

5 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

6 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

6 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

6 hours ago