Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया के फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में बम होने की मिली थी धमकी

Bomb in Air India Flight: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई, जिसकी वजह से इस विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

Air India Flight

एयर इंडिया का विमान (फाइल फोटो).

Bomb in Air India Flight: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई, जिसकी वजह से इस विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान के इमरजेंसी लैंडिंग के बाद आइसोलेशन विंग में बम की जांच की जा रही है. इस बीच विमान में मौजूद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

एआई-199 को मिला सुरक्षा अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि 14 अक्टूबर को मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई-199 को सुरक्षा अलर्ट मिला. जिसके बाद सरकार की सुरक्षा नियामक समिति के निर्देश पर फ्लाइट को दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया. उन्होंने आगे बताया कि सभी यात्री विमान से उतार लिए गए हैं और वे सभी दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिलन पर हैं.

सोशल मीडिया के जरिए दी गई थी धमकी

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने आगे बताया कि एयर इंडिया अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया के विमान में बम होने की धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई थी. इमेल के जरिए एयर इंडिया को धमकी दी गई थी, जिसके बाद विमान को दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया और उसकी इमरजेंसी लैंडिग कराई गई.

यह भी पढ़ें- ‘नासिक आने से पहले ट्रेन में बड़ा धमाका होगा’, फ्लाइट के बाद अब मुंबई हावड़ा मेल में ब्लास्ट की दी गई धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital