एयर इंडिया का विमान (फाइल फोटो).
Bomb in Air India Flight: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई, जिसकी वजह से इस विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान के इमरजेंसी लैंडिंग के बाद आइसोलेशन विंग में बम की जांच की जा रही है. इस बीच विमान में मौजूद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि 14 अक्टूबर को मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई-199 को सुरक्षा अलर्ट मिला. जिसके बाद सरकार की सुरक्षा नियामक समिति के निर्देश पर फ्लाइट को दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया. उन्होंने आगे बताया कि सभी यात्री विमान से उतार लिए गए हैं और वे सभी दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिलन पर हैं.
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने आगे बताया कि एयर इंडिया अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया के विमान में बम होने की धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई थी. इमेल के जरिए एयर इंडिया को धमकी दी गई थी, जिसके बाद विमान को दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया और उसकी इमरजेंसी लैंडिग कराई गई.
भारत एक्सप्रेस
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…