देश

दिल्ली के इंद्रलोक में ‘नमाज’ से जुड़ी घटना के बाद बढ़ाई गई इलाके की सुरक्षा, पुलिस और अर्द्धसैन्य बल के जवान तैनात

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में ‘नमाज’ पढ़ रहे लोगों को धक्का देने तथा ‘लात’ मारने की घटना के लिए दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को निलंबित किए जाने के एक दिन बाद इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. अधिकारियों ने बताया कि अर्द्धसैन्य बलों की कम से कम तीन टुकड़ियों के साथ ही स्थानीय पुलिस शनिवार को उत्तरी दिल्ली में इंद्रलोक और उसके आसपास के इलाकों में तैनात रहेगी.

इलाके में स्थिति नियंत्रण

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इलाके में शांति कायम करने के लिए एक शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठकें भी की. संयुक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर) परमादित्य ने शनिवार को बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और इलाके में शांति है. परमादित्य ने बताया, ‘‘हमारे अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं और इलाके में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं.’’

सब-इंस्पेक्टर का वीडियो हुआ था वायरल

सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार तोमर ने शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली में एक सड़क पर नमाज पढ़ रहे कुछ लोगों को कथित तौर पर धक्का दिया और ‘लात’ मारी जिसके बाद सैकड़ों स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया. आरोपी पुलिसकर्मी को तुरंत निलंबित कर दिया गया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद नेताओं समेत समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने इस कृत्य की निंदा की.

इसे भी पढ़ें: UP Politics: कहीं विरोधियों के समीकरण पर भारी न पड़ जाए बसपा की सोशल इंजीनियरिंग! गठबंधन को लेकर मायावती ने की अब ये बड़ी घोषणा

तोमर इंद्रलोक पुलिस चौकी के प्रभारी थे जो सराय रोहिल्ला पुलिस थाने के तहत आती है. उन्हें दो महीने पहले ही पुलिस चौकी में तैनात किया गया था. यह घटना इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के समीप दोपहर करीब दो बजे शुक्रवार 8 मार्च की नमाज के दौरान हुई. कथित वीडियो में तोमर मस्जिद के नजदीक सड़क पर नमाज अदा कर रहे लोगों को तितर-बितर करने की कोशिश करते और अचानक आक्रोशित होकर कुछ नमाजियों को धक्का देते व लात मारते दिखायी दे रहे हैं. घटना के खिलाफ स्थानीय लोगों ने सड़क अवरुद्ध कर दी थी. यह घटना रमजान शुरू होने से कुछ दिन पहले हुई है.

Rohit Rai

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

14 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago